Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार STF की सूचना पर पकड़ी गई थी मिनी गन फैक्ट्री, अब साहिबगंज पुलिस ने बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:21 PM (IST)

    Sahibganj Police Bulldozes Mini Gun Factory: आमगाछी में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रहे घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बिहार एसटीएफ की स ...और पढ़ें

    साहिबगंज में पुलिस ने बुलडोजर चला हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ढहाया। (फोटोः जागरण)

    साहिबगंज में पुलिस ने बुलडोजर चला हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ढहाया। (फोटोः जागरण)

    HighLights

    1. साहिबगंज में मिनी गन फैक्ट्री वाला मकान ध्वस्त किया गया।

    2. बिहार एसटीएफ की सूचना पर फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ।

    3. संचालक परवेज इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

    संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज)। Sahibganj Police Bulldozes Mini Gun Factory: झारखंड के साहिबगंज के आमगाछी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उस घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसके अंदर मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इस मिनी गन फैक्ट्री का बिहार पुलिस ने 7 मई को भंडाफोड़ किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस की किरकिरी हुई थी।

    साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र के आमगाछी (केंदुआ) पहाड़ के पास एक बंद घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए घर को ध्वस्त कर दिया। बिहार एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर साहिबगंज पुलिस ने बीते 7 मई को घर का ताला तोड़कर अवैध हथियार बनाने के कारखाने का खुलासा किया था।

    इस स्थान से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने वाली आधुनिक मशीनें (जैसे लेथ मशीन) बरामद की गई थीं। यह फैक्ट्री एक बंद मकान के अंदर पूरी तरह छिपे तरीके से चलाई जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कारखाना संचालित करने वाले आरोपित परवेज इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    इसके बाद अवैध गतिविधियों के केंद्र बने इस मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मौके पर बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे।

    जमीन मालिक गंगा पहाड़िया से दान पत्र के जरिए ली थी जमीन

    बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर रोड कासिम बाजार निवासी इस अवैध कारखाने के आरोपित मालिक परवेज इस्लाम का आपराधिक इतिहास रहा है। बिहार के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। इस मामले में वह पहले भी बिहार में जेल जा चुका है।

    खबरें और भी

    उसकी भतीजी की शादी वर्ष 2016 में इस क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद वह अक्सर यहां आने-जाने लगा। फिर वर्ष 2022 में उसने गंगा पहाड़िया से दान पत्र के जरिए जमीन लेकर घर बनाया। किसी को शक न हो, इसके लिए वह अपनी पत्नी को भी यहां साथ रखता था। वह यहां हथियार बनाकर बिहार ले जाता था।