विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, कैलाश यात्रा पर गए लोगों की जुटाई जा रही जानकारी

Published: Thu, 27 Aug 2026 06:02 PM (IST)

Nepal Disaster: नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से आई भीषण बाढ़ में 350 से अधिक लोगों की मौत ...और पढ़ें

नेपाल में जलप्रलय से हुई ताबाही को देखते लोग। (फोटो सौजन्य)

नेपाल में जलप्रलय से हुई ताबाही को देखते लोग। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. नेपाल में ग्लेशियर टूटने से भीषण बाढ़, सैकड़ों लापता।

  2. झारखंड पुलिस नेपाल हादसे में फंसे लोगों की तलाश में।

  3. बरहड़वा पुलिस ने कैलाश यात्रियों की जानकारी मांगी।

संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज)। नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर के बड़े हिस्से के टूटकर गिरने के बाद अचानक भीषण फ्लैश फ्लड आई। ग्लेशियर से बर्फ, चट्टान और मलबे का तेज बहाव नदी घाटियों में पहुंचा, जिससे भोटेकोशी और आसपास की नदियों में जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई।

इस घटना में नेपाल में 350 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। नेपाल और तिब्बत को मिलाकर 1,300 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें भारतीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। रिपोर्ट में 178 भारतीयों के लापता होने की जानकारी दी गई है।

नेपाल हादसे को मद्देनजर झारखंड पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं झारखंड के लोग भी नेपाल हादसे में तो नहीं फंसे हुए हैं। उनके बारे में जिला और थाना स्तर पर जानकारी प्राप्त की जा रही है। गुरुवार को साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना की पुलिस सक्रिय दिखी।

बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अगर कैलाश यात्रा, नेपाल या तिब्बत गया हुआ है तो उसके परिजन तुरंत थाने में उसकी सूचना दें। परिजन यात्री का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराएं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आपदा के बाद कई यात्रियों के लापता होने की खबर है। इसी को लेकर बरहड़वा क्षेत्र से गए यात्रियों का डाटा जुटाया जा रहा है, ताकि समय पर सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द जानकारी साझा करने को कहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।