Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाबूलाल मरांडी का CM सोरेन पर वार, कहा- 'आदिवासी हितैषी होने का दिखावा कर रहे, उनके इशारे पर लूटी जा रही जमीन'

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लूट हत्या दुष्कर्म आदि घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। इसपर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। चारों तरफ लूट मची हुई ...और पढ़ें

    आदिवासी हितैषी होने का दिखावा कर रहे CM हेमंत सोरेन: बाबूलाल (फाइल फोटो)
    आदिवासी हितैषी होने का दिखावा कर रहे CM हेमंत सोरेन: बाबूलाल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नाम बदल कर लूट रहे आदिवासियों की जमीन: बाबूलाल मरांडी
    2. संकल्प यात्रा- रविवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बरहड़वा में सभा।
    3. हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था का उठाया मामला।

    जागरण संवाददाता, बरहड़वा (साहिबगंज): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासियों की हितैषी होने का ढोंग रचने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नाम बदल कर आदिवासियों की जमीन लूट रहे हैं। गरीब पहाड़िया के अनाज से लेकर पत्थर, बालू, कोयला सबकुछ मुख्यमंत्री के इशारे पर उनके लोगों के द्वारा लूटा जा रहा है।

    बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना प्रखंड के पहाड़िया समुदाय के अनाज को डकार गए। अनाज के लिए कुछ लोगों ने आवाज उठाई तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर आवाज को दबा दिया गया। मरांडी ने यह बात रविवार को बरहड़वा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित भाजपा की संकल्प यात्रा सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

    लूट, हत्या, दुष्कर्म आदि घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। इसपर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। चारों तरफ लूट मची हुई है। बालू और पत्थर का अवैध कारोबार इनके संरक्षण में चल रहा है। जब ईडी ने सभी अवैध कारोबार पर रोक लगा दी तो उन्होंने सभी वैध कारोबार को भी बंद करा दिया, क्योंकि इससे उनकी जेब गर्म नहीं होती। कहा कि वर्तमानसरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुकी है।

    राज्य में सुशासन और अमन चैन चाहिए तो इस संकल्प यात्रा में लोगों को संकल्प लेना होगा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में इसकी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के विकास कार्य को भी गिनाया। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है। राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो साहिबगंज और पाकुड़ में मेडिकल कालेज खुलेगा।

    खबरें और भी

    राजमहल विधायक अनंत ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संकल्प यात्रा निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शुरू की गई है। जबतक इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते हैं तब भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, पूर्व विधायक बेणी गुप्ता, मिस्त्री सोरेन, भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत , जिला अध्यक्ष रामदरश यादव आदि थे।