Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विवाह के बाद झारखंड आई बहुओं का वोटर आइडी अपडेट होगा आसान, एसआइआर से पहले मतदाता सूची मैपिंग तेज

    By Ratan Kumar Ray Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 19 Jan 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    SIR In Jharkhand: झारखंड में दूसरे राज्यों से विवाह के बाद आई महिलाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाना अब आसान होगा। बीएलओ अन्य राज्यों की मतदाता स ...और पढ़ें

    बीएलओ को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाते प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चाैधरी।

    बीएलओ को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाते प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चाैधरी।

    HighLights

    1. दूसरे राज्यों से आई महिलाओं का वोटर आईडी अपडेट होगा।

    2. बीएलओ अन्य राज्यों की मतदाता सूची डाउनलोड कर सकेंगे।

    3. मतदाता सूची शुद्धिकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

    जागरण संवाददाता, राजमहल (साहिबगंज)। दूसरे राज्यों से विवाह के बाद झारखंड में बहू बनकर आई महिलाओं को अब मतदाता सूची में नाम जोड़वाने और प्रमाणित कराने में परेशानी नहीं होगी। बीएलओ अब दूसरे राज्य की मतदाता सूची को डाउनलोड कर सत्यापन के बाद झारखंड की संबंधित मतदाता सूची में नाम जोड़ सकेंगे। साथ ही यदि महिला का नाम दूसरे राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है तो उसे हटाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया जाएगा।

    एसआइआर से पहले चल रहा वोटर मैपिंग कार्य

    दरअसल, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से पहले झारखंड में मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजमहल प्रखंड सभागार में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।

    बीएलओ को दिए गए स्पष्ट निर्देश

    बैठक में निर्वाचन नोडल पदाधिकारी गगन बापू ने बताया कि पिछले एसआईआर के बाद मतदाता मैपिंग के लिए अन्य राज्य का विकल्प एप पर अपडेट कर दिया गया है। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अन्य राज्यों के एसआईआर डेटा को बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड करें। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने मतदान केंद्र से संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक डेटा उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

    शुद्धिकरण और पारदर्शिता पर जोर

    अनुमंडल कार्यालय राजमहल से आए भरत मंडल ने बीएलओ को डीएसई (डेमोग्राफी सिमिलर एंट्री) और पीएसई (फोटो सिमिलर एंट्री) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित ऐसे मामलों का बीएलओ एप से सत्यापन कर सुधार करना होगा, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। एएसडी सूची, नाम, पता और फोटो सुधार के लिए फार्म-8 भरवाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर कैलाश कुमार वर्मा, मो. शाहजहां अंसारी, राजीव रंजन, दिनेश कुमार, राकेश कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

    खबरें और भी