Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lumpy Skin disease: साहिबगंज में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, कई मवेशी बीमार; जांच के लिए बाहर भेजे गए सैंपल

    By Pawan Kumar GuptaEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:31 PM (IST)

    साहिबगंज में लंपी वायरस तेजी का मामला तेजी से बढ़ रहा है। जिले के हर प्रखंड में इसके मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शरुआत में बोरियों में ग ...और पढ़ें

    साहिबगंज में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, कई मवेशी बीमार
    साहिबगंज में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, कई मवेशी बीमार

    जागरण टीम, साहिबगंज/बोरियो: साहिबगंज में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। जिले के हर प्रखंड में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शरुआत में बोरियों में गाय के शरीर पर चेचक टाइप का लक्षण देखने को मिला था।

    इसके बाद विभाग ने 75 से अधिक मवेशियों का इलाज किया। इसमें तीन मवेशी की मौत हो चुकी है।

    बकरी में मिला लंपी वायरस का लक्षण 

    बरहड़वा प्रखंड के पुरुलिया गांव में बकरी में लक्षण देखने को मिला। अब सदर प्रखंड में मवेशी का गढ़ कहे जाने वाला क्षेत्र में लंपी बीमारी का लक्षण देखने को मिलने लगा है।

    वहीं, तेजी से पांव पसार रहे इस वारयस को लेकर विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने पांच मवेशी का सिरम लेकर जांच के लिए रांची भेज दिया है। रांची से भोपाल जांच के लिए भेजा जाएगा। 

    हालांकि, विभाग इसे लंपी का लक्षण मानकर उपचार कर रही है। विभाग का मानना है कि इसका वैक्सीन बना ही नहीं है। इस तरह की बीमारी बकरी और भेंड़ में देखने को मिलता है।

    25 वाइल वैक्सीन का किया गया ऑर्डर 

    इस मामले में पदाधिकारी का कहना है कि प्राकृतिक उपचार से ही ठीक हो सकता हैं। इम्युनिटी झमता बढ़ाकर नींबू के साथ पानी से दिन में दो बार धो देने से मवेशी ठीक हो सकता है। 25 वाइल वैक्सीन भी मंगवाया गया है। एक से दो दिन में आने की संभावना है। इतने में 2500 मवेशी को वैक्सीन दिया जा सकेगा।

    सदर प्रखंड में भी लंपी ने पसारा पांव

    साहिबगंज में पशुओं में तेजी से फैलने वाला लंपी वायरस तेजी से पांव पसारने लगा है। बोरियो, बरहड़वा के बाद सदर प्रखंड के शोभनपुर भट्टा गांव में दर्जनों गाय में लंपी वायरस का लक्षण दिखने लगा है। 

    खबरें और भी

    गाय में वायरस से बुखार आने के बाद चल नहीं पा रहा था। शरीर में चेचक भी निकला हुआ था। इसका जल्द से जल्द इलाज नहीं हुआ तो अन्य पशुओं को भी बीमार कर सकता है। पशुओं का गढ़ कहे जाने वाला शोभनपुर भट्टा, गंगोताटोला, महादेवगंज में वायरस पांव पसारने लगा है।

    तेजी से फैल रहा लंपी वायरस

    बोरियो थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के कुस्टांड़ गांव में मवेशियों में एक अज्ञात बीमारी लम्पी वायरस फैलने से पशु पालक काफी चिंतिंत हैं। यह बीमारी जेटके पंचायत के जेटके, सरायविंधा चालधोवा, अमरपुर, कुम्हरिया आदि गांवों में तेजी से फैल रहा है।

    पशु पालकों ने जिला पशुपालन विभाग से कुस्टांड़ में कैम्प लगा कर इलाज कराने की मांग की है। मालूम हो कि शहरपुर गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से तीन मवेशियों की मौत हो गई थी।