Mainiya Samman Yojana: साहिबगंज की 1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 42.81 करोड़, प्रत्येक को मिले 2500 रुपये
Mukhyamantri Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज के 1.71 लाख से अधिक लाभुकों ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
साहिबगंज के 1.71 लाख से अधिक लाभुकों को राशि।
प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिली।
कुल 42.81 करोड़ रुपये सीधे खातों में हस्तांतरित।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Mukhyamantri Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र लाभुकों को राशि भेज दी गई है। साहिबगंज जिले के लगभग 171270 पात्र लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त माह की सम्मान राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
योजना अंतर्गत प्रत्येक लाभुकों को एक माह की कुल 2,500 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इस क्रम में जिले के लाभुकों के बैंक खातों में कुल 42 करोड़ 81 लाख,75 हजार सम्मान राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
गुरुवार शाम तक सभी महिलाओं के राशि बैंक खाते में पहुंचने के साथ मैसेज आना शुरू हो गया। महिलाओं में खुशी का माहौल है कि रक्षा बंधन में राज्य सरकार ने अपनी बहना को तोहफा दिया है। सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई व धन्यवाद दिया है।
