यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साहिबगंज में दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या
झारखंड के साहिबगंज में दहेज के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

साहिबगंज, जेएनएन। दहेज के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना झारखंड के साहिबगंज की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरहडवा थाना क्षेत्र के बीदनाथपुर में रविवार की रात अजीर शेख ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दहेज बताया जाता है। घटना के बाद अजीर के घर वाले घर छोड़कर फरार हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इधर, महिला के परिजनों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

