Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट, कट्टे से हमला और हवाई फायरिंग

    By Kasinath Yadav Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 12:16 PM (IST)

    Rajmahal Jeweler Robbed: राजमहल में मंगलहाट-साहिबगंज मुख्य पथ पर एक स्वर्ण व्यवसायी गौतम स्वर्णकार से अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और 80 ...और पढ़ें

    राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लूट।

    राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लूट।

    HighLights

    1. राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख की लूट।

    2. अपराधियों ने कट्टे से हमला कर व्यवसायी को घायल किया।

    3. भागते समय बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायर किए।

    संवाद सहयोगी, जागरण, राजमहल (साहिबगंज)। मंगलहाट-साहिबगंज मुख्य पथ पर डेढ़गामा व मुन्नापटाल के बीच मंगलवार की शाम मसकलैया निवासी स्वर्ण व्यवसायी गौतम स्वर्णकार से अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये के आभूषण व 80 हजार रुपये नकदी की छिनतई कर ली।

    गौतम स्वर्णकार शाम लगभग साढ़े छह बजे मंगलहाट स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी डेढ़गामा व मुन्नापटाल के बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद उन लोगों ने उसके सिर पर कट्टे से वार कर दिया।

    इससे उनका सिर फट गया और अपराधी उसके पास मौजूद थैले को लेकर भाग गए। थैले में एकभर बारह आना की सोने की तीन अंगूठी, एक भर का एक सोने का बिस्कुट, 300 ग्राम चांदी, 80 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, एसबीआइ पासबुक और दुकान की चाबी भी थी।

    आभूषण की कुल कीमत पांच लाख रुपये के आसपास होगी। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि भागने के क्रम में उनलोगों ने दो बार हवाई फायर भी किया। सूचना मिलने पर राजमहल थाने की पुलिस पहुंची और घायल आभूषण व्यवसायी को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गयी।

    खबरें और भी

    वहां उनका उपचार किया गया। मामले को लेकर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।