विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में कैटरिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, झारखंड पुलिस के दो जवान गिरफ्तार

By Deo AryanEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 09 Nov 2026 11:02 AM (IST)

Sahibganj Murder News: झारखंड पुलिस के दो जवानों ने आपसी विवाद में कैटरिंग संचालक संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर ...और पढ़ें

घटना के बाद अस्पताल के बाहर लगी भीड़ और पूछताछ करती पुलिस। (फोटो जागरण)

घटना के बाद अस्पताल के बाहर लगी भीड़ और पूछताछ करती पुलिस। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की हत्या।

  2. झारखंड पुलिस के दो जवानों पर हत्या का आरोप।

  3. पुलिस ने दोनों आरोपी जवानों को तुरंत किया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक बड़ी घटना हुई है। शहर के पूर्वी फाटक के पास रविवार रात करीब दो बजे मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में दो गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई।

हत्या का आरोप झारखंड पुलिस के जवान पवन साह और उसके साथी रूपेश कुमार पासवान पर लगा है। साथी भी झारखंड पुलिस का जवान है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों और स्वजनों ने घायल मुन्ना को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रेहान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान पवन कुमार ने आपसी विवाद में मुन्ना पर गोली चलाई थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पूरे दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रातभर छापेमारी अभियान चलाया। मुन्ना साह कैटरिंग संचालक का काम करता है। उसका टेंट हाउस का भी व्यवसाय है। इसके अलावा वह हलवाई का काम भी करते थे। आरोपित झारखंड पुलिस के दोनों जवानों में एक बोकारो जिला बल में पदस्थापित है। 

यह भी पढ़ें- व्हीलचेयर देखकर छलक उठीं बुजुर्ग सुमी की आंखें, चेहरे पर लौटी मुस्कान; Pathna BDO ने दिखाई मानवीय संवेदना

यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद होगी डाल्फिन की हर गतिविधि, साहिबगंज में वन विभाग के वाचर्स को मिला प्रशिक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।