Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में हाइवा-टोटो भिड़ंत में दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने राजमहल फोरलेन जाम किया

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:56 PM (IST)

    Sahibganj Road Accident: राजमहल-उधवा निर्माणाधीन फोरलेन पर जामनगर के समीप हाइवा और टोटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    घटना के बाद सड़क जाम करते लोग।(फोटो जागरण)

    घटना के बाद सड़क जाम करते लोग।(फोटो जागरण)

    HighLights

    1. राजमहल फोरलेन पर हाइवा-टोटो की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में अयसुदीन शेख और नूर बाहर बीबी की मौत।

    3. चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज)। राजमहल-उधवा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर के समीप हाइवा और टोटो की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।लोगों ने रोड जाम कर दिया। 

    आधा दर्जन लोग टोटो में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बानू टोला चुआर निवासी 45 वर्षीय अयसुदीन सेख एंव 50 नूर बाहर बीबी अन्य घायल 26 वर्षीय यासमीन खातून,45 वर्षीय रहीम शेख, 55 वर्षीय तफनारा बीबी और एक टोटो चालक एंव टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।

    सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत अयसुदीन सेख एंव नूर बाहर बीबी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा भी किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच दुर्घटना की छानबीन की।