Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Facebook पर पुराने नोट बेचने का वीडियो देखना पड़ा महंगा, साहिबगंज के युवक से 43 हजार ठगे

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

    Old Note Cyber Fraud: साहिबगंज में एक युवक पुराने नोट बेचने के लालच में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ...और पढ़ें

    पुराने नोट बदलने के नाम पर ठगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

    पुराने नोट बदलने के नाम पर ठगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. युवक फेसबुक पर पुराने नोट बेचने का वीडियो देखा।

    2. साइबर ठगों ने 50 लाख का झांसा देकर 43,225 रुपये ठगे।

    3. पीड़ित ने रांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, पतना(साहिबगंज)। Old Note Cyber Fraud: झारखंड के साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र में आनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पुराने नोट और सिक्कों के बदले 50 लाख रुपये का इनाम देने का झांसा देकर एक युवक से 43,225 रुपये ठग लिए।

    ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने रांगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित धरमपुर का रहने वाला है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 30 जुलाई को वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था। तभी उसे पुराने नोट बदलने के बदले लाखों रुपये देने वाला एक वीडियो दिखा।

    वीडियो में दिए गए नंबर पर उसने संपर्क किया। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को ओल्ड काइन कंपनी का स्टाफ बताया और व्हाट्सएप पर पुराने नोट की फोटो मंगवाई। फोटो भेजने के कुछ देर बाद ही ठग ने उस नोट के बदले 50 लाख रुपये इनाम देने और इसे किसी अन्य व्यक्तियों को ना बताने की बात कही।

    50 लाख सुनते ही युवक उनके जाल में फंस गया। इसके बाद ठगों ने खेल शुरू किया।पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 720 एवं केवाईसी चार्ज के नाम पर 5000 रुपये लिए। इसके बाद बारी बारी से 4,999 रुपये,14,799 रुपये और 17,507 रुपये स्कैनर के जरिए वसूल लिए।

    खबरें और भी

    एक अगस्त तक युवक से कुल 43,225 रुपये ठग लिए गए। फिर भी ठगों का लालच खत्म नहीं हुआ। अब ठग यह कहकर 20 हजार रुपये मांग रहे हैं कि 50 लाख रुपये लेकर गाड़ी बरहेट पर खड़ी है।

    पैसा नहीं दोगे तो गाड़ी यहीं खड़ी रहेगी और गाड़ी से पैसा चोरी होने पर तुम्हारे खिलाफ थाने में केस दर्ज करा देंगे। धमकी से डरे युवक ने गांव के कुछ जानकार लोगों से इस बारे में चर्चा की तो पता चला कि यह साइबर ठगी का नया तरीका है। इसके बाद पीड़ित रांगा थाना पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई।पीड़ित ने आवेदन में ठगों के दोनों नंबर भी पुलिस को दिए हैं।

    रांगा थाना पुलिस ने की जांच में जुटी

    इधर पुलिस ने दिए हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने लोगों से अपील की है कि आरबीआई या कोई भी कंपनी कभी भी फोन या फेसबुक पर पुराने नोट के बदले लाखों रुपये देने का दावा नहीं करती।

    सोशल मीडिया पर पुराना नोट बेचें और लखपति बनें वाले वीडियो पूरी तरह फर्जी होते हैं।ऐसे किसी भी नंबर पर पैसा ट्रांसफर न करें और तुरंत 1930 या स्थानीय थाने को सूचना दें।