Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, फांसी लगाकर की आत्महत्या; मां की 1 माह पहले हो चुकी है मौत

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 03:21 PM (IST)

    साहिबगंज के शोभापुर गांव में कार्तिक मंडल नामक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सस ...और पढ़ें

    पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या करने के बाद बेसहारा हुए दो बच्चे। फाइल फोटो
    पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या करने के बाद बेसहारा हुए दो बच्चे। फाइल फोटो

    HighLights

    1. शोभापुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या |
    2. पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में था युवक |
    3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

    संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज)। राजमहल थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर पुलिस बल के साथ रविवार की सुबह 11 बजे घटना स्थल पहुंचे और घर के ठाठ (छप्पर) से फंदे पर लटक रहे युवक का शव बरामद किया है।

    मृतक की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया निवासी सुबोल मंडल का 35 वर्षीय पुत्र कार्तिक मंडल के रूप में की गई है। वे अपने ससुराल की ओर से दी गई जमीन पर फूस का घर बनाकर रहते थे।

    मृतक के ससुर जगदीश मंडल ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह करीब 13 वर्ष पूर्व मसकलैया निवासी सुबोल मंडल के बड़े बेटे साधु मंडल से हुआ था। इनसे एक बेटी भी है। इसके बाद साधु मंडल के छोटे भाई कार्तिक मंडल के साथ उनकी बेटी का प्रेम संबंध होने पर उनसे विवाह कर ली थी।

    तब से बेटी और दामाद कार्तिक मंडल को शोभापुर गांव में अपने घर से कुछ दूरी पर घर बनाने के लिए कुछ जमीन दे दिया था। इस जमीन पर फूस का घर बनाकर बेटी-दामाद रहती थी। एक माह पूर्व बेटी की मृत्यु धान रोपनी करने के दौरान बेहोश होकर गिरने से हो गई थी।

    तब से दामाद कार्तिक मंडल अपनी पत्नी (मेरी पुत्री) की शोक में व्याकुल रहने लगे थे। उन्हें काफी समझाया करता था। इसके बाद भी वे डिप्रेशन में रहने लगा। शनिवार की शाम वे मसकलैया से शोभापुर आकर उनसे मुलाकात किया और अपने बेटे आदित्य कुमार मंडल को रखकर शोभापुर वाले अपने घर में सोने चला गया था।

    खबरें और भी

    रविवार की सुबह करीब 10 बजे जब उनका साला प्रमोद मंडल घर पर गए तो कार्तिक मंडल को एक साड़ी से घर के ठाठ पर फांसी में लटका हुआ देखकर हतप्रभ रह गया। इसकी जानकारी उन्होंने स्वजनों को देकर पुलिस प्रशासन को भी घटना से अवगत कराया है। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि शव फांसी से लटका हुआ मिला है।

    प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का प्रतीत होता है। शनिवार की रात में ही फांसी लगाकर मरने की आशंका लोगों ने जताया है। बावजूद इसके हर पहलुओं की जांच पुलिस करेगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दी गई है।

    मृतक कार्तिक मंडल के 11 वर्षीय एक पुत्री स्वास्तिक कुमारी व छह वर्षीय एक पुत्र आदित्य कुमार है। उनकी पत्नी की मृत्यु एक माह पूर्व हो गई है।