Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेंट कारोबारी के इकलौते पुत्र की राजमहल में हत्या, मां से बोला था- घर आ रहा हूं पर... रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था शव

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:54 AM (IST)

    Jharkhand Crime News तीनपहाड़ के टेंट कारोबारी के इकलौते पुत्र तुषार मंडल की राजमहल में हत्या कर दी गई। बताया गया कि आरोपितों ने अपराध को अंजाम देकर श ...और पढ़ें

    टेंट कारोबारी के इकलौते पुत्र की राजमहल में हत्या, मां से बोला था- घर आ रहा हूं पर...
    टेंट कारोबारी के इकलौते पुत्र की राजमहल में हत्या, मां से बोला था- घर आ रहा हूं पर...

    संवाद सहयोगी, राजमहल/तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोला निवासी 24 वर्षीय तुषार मंडल की हत्या सोमवार की रात धारदार हथियार से मारकर कर दी गई। सोमवार को वह राजमहल महाजनटोली में अपने मामा कुमुद रंजन राय के यहां गया था।

    शाम छह बजे के करीब मां से बात हुई और कुछ ही देर में घर लौटने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटा। रात आठ बजे के करीब उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। इसके बाद स्वजन उसकी खोज में जुट गए।

    रेलवे लाइन पर लोगों ने देखा शव

    मंगलवार की सुबह राजमहल थाना क्षेत्र के झमझमिया काली मंदिर से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे कुछ लोगों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर राजमहल थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की।

    मामले के उदभेदन के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया है। वह रंजीत मंडल का वह इकलौता बेटा था। वह दिल्ली में रहकर मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करता था। रंजीत मंडल टेंट-पंडाल का काम करते हैं। विगत कुछ माह से वह अस्वस्थ चल रहे थे।

    खबरें और भी

    इस वजह से तुषार मंडल घर पर ही रहकर पिता के काम में हाथ बंटाता था। अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें -

    रांची में मुख्यमंत्री आवास का आज घेराव, हजारों टेट पास सहायक अध्यापक होंगे शामिल; इस वजह से हेमंत सोरेन से हैं नाराज

    'आज हम पूरी कर रहे 26 साल की सेवा', बीजू जनता दल के स्थापना दिवस पर बोले सस्मित पात्रा; बीजेडी के उपाध्यक्ष ने भी कही अपनी बात