विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vikramshila Bridge Collapse: साहिबगंज से दूर हुआ सीमांचल, अब 3 घंटे ज्यादा लगेगा समय; स्टोन चिप्स होगा महंगा

Published: Mon, 04 May 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से साहिबगंज के लोगों को कटिहार, पूर्णिया जाने में भारी परेशानी हो रही है, जिससे ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु टूटा। फाइल फोटो

विक्रमशिला सेतु टूटा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त (vikramshila setu collapsed) होने से यहां के लोगों की भी परेशानी बढ़ गयी है। कटिहार-पूर्णिया, नवगछिया, किशनगंज आदि जाना मुश्किल हो गया है।

इन जगहों पर जाने के लिए लोगों को 100 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी होगी। अभी जो यात्रा तीन घंटे में पूरी होती थी उसमें छह घंटे से अधिक लगेंगे।

इस मार्ग के बाधित होने से नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज व आसपास के जिलों में स्टोन चिप्स की कीमत बढ़ जाएगी। पूर्णिया से यहां आटा, मैदा, चोकर आदि आता है। ऐसे में इनकी कीमतों में भी वृद्धि की आशंका जतायी जा रही है।

यहां से बड़ी संख्या में लोग इलाज व अन्य कार्यों से भी पूर्णिया जाते हैं। वर्तमान में साहिबगंज से पूर्णिया या उसके आसपास जाने के लिए राजमहल फेरी घाट सबसे निकटतम मार्ग है।

इस रास्ते पूर्णिया की दूरी करीब 160 किलोमीटर है। फरक्का ब्रिज होकर यह दूरी करीब ढाई सौ किलोमीटर हो जाएगी। ऐसे में राजमहल फेरी घाट पर दवाब बढ़ने की आशंका है।

साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा चालू होने से मिल सकती राहत

इन दिनों साहिबगंज-मनिहारी के बीच चलने वाली फेरी सेवा बंद है। इस वजह से यहां के लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गयी है। इस सेवा के चालू होने से लोगों को राहत मिल सकती है। दो-दो साल के लिए फेरी सेवा का टेंडर साहिबगंज व कटिहार जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है।

2022 में कटिहार जिला प्रशासन ने टेंडर किया था। उस वक्त टेंडर आठ करोड़ 52 लाख में हुआ था। दो चाल तक यह चला। 2024 में साहिबगंज जिला प्रशासन ने टेंडर निकाला। काफी अधिक राशि होने की वजह से कोई इसे लेने को तैयार नहीं हुआ।

साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा दो साल तक विभागीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घाट का संचालन किया गया। इस अवधि में करीब दो करोड़ रुपए आए। इस साल पुन: कटिहार जिला प्रशासन ने टेंडर निकाला।

न्यूनतम राशि 10 कराेड़ 80 लाख रुपया है। इस वजह से कोई इसे लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। वर्तमान में डीबीएल घाट से साहिबगंज-मनिहारी के बीच नाव का परिचालन किया जा रहा है।

कन्हैया लाजिस्टिक ने दिया ऑफर

पूर्व में साहिबगंज-मनिहारी के बीच फेरी सेवा का संचालन करने वाली कन्हैया लाजिस्टिक ने कटिहार जिला प्रशासन को एक आफर दिया है। कंपनी के संचालक ने वहां के डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि चूंकि पिछले दो साल साहिबगंज जिला प्रशासन ने विभागीय स्तर पर वसूली करायी। ऐसे में करीब दो करोड़ रुपए आए। अगर जिला प्रशासन इस राशि पर घाट संचालन की अनुमति देता है तो वह इसे चलाने को तैयार है।

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से साहिबगंज के लोगों के लिए अब कटिहार व पूर्णिया जाना मुश्किल हो गया है। इन दोनाें जगह जाने की अपेक्षा दिल्ली व कोलकाता जाना सुगम है। ऐसी स्थिति में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखने हुए साहिबगंज व कटिहार जिला प्रशासन को फेरी सेवा पुन: शुरू करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। -सुनील यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष, साहिबगंज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।