Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: पत्नी ही बन गई पति की कातिल, इस तरह से बनाया था हत्या का प्लान; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

    By Pranesh Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 11:16 AM (IST)

    Jharkhand Crime साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर आइओडब्लू विभाग में कार्यरत राजकुमार चंदन की हत्या उसकी पत्नी रिंकू देवी ने कराई थी। अपनी बहन पटना के बाढ़ की ...और पढ़ें

    Jharkhand Crime: पत्नी ही बन गई पति की कातिल, इस तरह से बनाया था हत्या का प्लान;
    Jharkhand Crime: पत्नी ही बन गई पति की कातिल, इस तरह से बनाया था हत्या का प्लान;

    HighLights

    1. पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
    2. पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने गुनाह कबूल कर ली

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर आइओडब्लू विभाग में कार्यरत राजकुमार चंदन की हत्या उसकी पत्नी रिंकू देवी ने कराई थी।

    अपनी बहन पटना के बाढ़ की रहने वाली उषा देवी व उसके बेटे पंकज के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

    उषा देवी व पंकज की गिरफ्तारी पटना जिले के बाढ़ स्थित उसके घर से शुक्रवार को हुई, जिस रात घटना हुई उसी दिन दिन उषा देवी व पंकज यहां आए। रात में घटना को अंजाम देकर ट्रेन पकड़ कर वापस लौट गए।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस को तत्काल इस मामले में उसकी पत्नी की संलिप्तता का अंदाजा हो गया था, लेकिन चूंकि महिला का मामला था। इसलिए, पुलिस एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही थी।

    पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने किया गुनाह कबूल

    बाद में पुलिस ने रिंकू देवी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    उधर एक टीम बाढ़ पहुंची और रिंकू देवी की बहन उषा देवी व पंकज को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि राजकुमार का शव सोमवार रात उसके घर से बरामद किया गया था। गोली लगने से उसकी मौत हुई थी।

    क्या है पूरा मामला

    राजकुमार चंदन मूल रूप से बांका जिले के मंदार हिल रेलवे स्टेशन के पास का रहने वाला था। पत्नी व दो बच्चों के साथ वह रेलवे कालोनी में रहता था। उसकी ससुराल भागलपुर में थी। उसके ससुर भी रेलवे में थे। कुछ साल पूर्व अवकाश ग्रहण किया। घटना के बाद रिंकू देवी ने बताया था कि रात आठ बजे के आसपास खाना खाकर वे लोग सो गए।

    खबरें और भी

    पति बाहर वाले कमरे में थे जबकि वह बेटे के साथ अंदर वाले कमरे में थी। रात डेढ़ बजे के आसपास उसने गोली चलने की आवास सुनी। इसके बाद वह अपने कमरे से निकलकर आई तो देखा की पति को किसी ने गोली मार दी है। उनकी सांस चल रही थी। इसके बाद उसने शोर मचाया।

    बाहर निकली तो घर के पास दो लोगों को भागते देखा। हालांकि, वह उन्हें पहचान नहीं सकी। उसने बताया था कि घर की कुंडी बाहर से थोड़ा धक्का देने पर खुल जाता था।

    ये भी पढ़ें: मुश्किल में चंपई सरकार, झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा 'खेला'; बेंगलुरु जाने की तैयारी में कांग्रेस के 12 विधायक

    ये भी पढ़ें: बिहार में साथ आए Nitish Kumar झारखंड में बढ़ाएंगे भाजपा की टेंशन, इन लोकसभा सीटों पर ठोका दावा