विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के चारों तरफ फैले बाढ़ के पानी ने ले ली जान, साहिबगंज में शौच के लिए गई महिला की डूबने से मौत

By Pranesh KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Sat, 12 Sep 2026 12:37 PM (IST)

साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय पुष्पा देवी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

शौच के लिए गई महिला की डूबने से मौत

शौच के लिए गई महिला की डूबने से मौत 

HighLights

  1. साहिबगंज में 60 वर्षीय महिला की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत।

  2. पुष्पा देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, गहरे पानी में गिरीं।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, क्षेत्र में बाढ़ से तीसरी मौत।

संवाद सहयोगी, साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना नया टोला मुरारी मंडल की पत्नी 60 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से शुक्रवार की रात हो गई। मुरारी मंडल ने बताया कि घर के चारों तरफ बाढ़ का पानी है। 

शुक्रवार की रात पुष्पा देवी शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकली। इसी दौरान वह बाढ़ के गहरे पानी में डूब गयी। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर उनलोगों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उनके डूबने की जानकारी मिली। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई। 

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना के एसआई अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरारी मंडल ने बताया कि बाढ़ के कारण घर के आसपास काफी पानी जमा है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है। उसके परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

थाना प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि छह सितंबर को कृष्ण प्रसाद दियारा में छह वर्षीय कंचन कुमारी बाढ़ के पानी में डूब गयी थी जिसका शव अब तक नहीं मिला। सात सितंबर को बड़ी कोदरजन्ना क्षेत्र में 56 वर्षीय जीछु राम की भी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में आवास योजना में गजब खेल: माता-पिता के बाद अब बेटे-बहू के नाम भी घर, 3 जॉब कार्ड रखने का आरोप


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।