Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में युवक को गोली मारकर घायल किया, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:10 PM (GMT+05:30)

    साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल नितेश यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ...और पढ़ें

    युवक को अज्ञात ने मारी गोली। (प्रतीकात्मक फोटो)

    युवक को अज्ञात ने मारी गोली। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. साहिबगंज में अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल किया।

    2. घायल नितेश यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर।

    3. जिरवाबाड़ी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदन शाही रोड पेट्रोल पंप के समीप एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। स्वजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    युवक की पहचान सकरी गली निवासी नितेश यादव 27 वर्ष के रूप में हुई है। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन मैं जुड़ गई और घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया।

    युवक को किसने और क्यों गोली मारी या अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है इधर जिरवाबाड़ी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है पुलिस हर बिंदु पर मामले की छानबीन कर रही है।