विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार बनने के एक घंटे बाद से गिराने की कोशिश' सरायकेला में बोले हेमंत सोरेन, कहा- विपक्ष दूर से पत्थर फेंकने में माहिर

By Gurdeep RajEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 06 Dec 2023 05:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सरायकेला के खरसावां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के ...और पढ़ें

'सरकार बनने के एक घंटे बाद से गिराने की कोशिश' सरायकेला में बोले हेमंत सोरेन
'सरकार बनने के एक घंटे बाद से गिराने की कोशिश' सरायकेला में बोले हेमंत सोरेन

HighLights

  1. हमारी बेटियां पिता के लिए बोझ नहीं बनेगी- CM
  2. झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ केंद्र पर बकाया- CM
  3. 81 करोड़ रुपये की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां के गोंदपुर मैदान में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम हक अधिकार की बात करते हैं तो इडी व दूसरी एजेंसियों को पीछे दौड़ा दिया जाता है ताकि वे काम नहीं कर पाए। जिस दिन से हमारी सरकार बनी उसके एक घंटे के बाद ही विपक्ष हमारी सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खींचतान कर रहे हैं, लेकिन हमारे विधायक डिगे नहीं।

मुख्यमंत्री ने आगे यह कहा कि उन्होंने बहुत सत्कार के साथ विपक्ष के नेताओं को मंच पर आमंत्रित किया था, लेकिन वे नहीं आए। दूसरे कार्यक्रम में चले जाएंगे, लेकिन हमारे कार्यक्रम में नहीं आएंगे। यह विपक्षी दूर से पत्थर फेंकने में माहिर है, लेकिन हमारी सरकार उनके इरादों को समझ चुकी है।

हमारी बेटियां पिता के लिए बोझ नहीं बनेगी- CM

उन्होंने कहा कि अब हमारी बेटियां पिता के लिए बोझ नहीं बनेगी। सावित्री बाई फूलो योजना के तहत अब एक नहीं परिवार में जितनी भी बेटियां है, उनको इसका लाभ मिलेगा। बेटियों को 12वीं पास कराने के बाद की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। कहा कि जिन अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया था, अब वहीं अंग्रेजों के बगल में बैठ झारखंड के दलित अदिवासी के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं। देश का पहला राज्य है जहां के दलित आदिवासियों के बच्चे विदेशों में निशुल्क शिक्षित हो रहे हैं।

सीएम ने कहा कि खनिज संपदा के रूप में केंद्र पर झारखंड राज्य का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन रुपये मांगने पर केंद्र सरकार टाल-मटोल कर रही है। हमलोग भागने वाले नहीं, भगाने वाले लोग है। केंद्र उस राशि को झारखंड सरकार को दे देती तो झारखंड के लोगों को पेशन एक हजार नहीं, बल्कि ढाई हजार रुपये प्रतिमाह कर देते। इस राज्य के नौजवानों को 10-10 लाख रुपये रोजगार करने के लिए देते। लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते।

जानवरों को इश्योरेंस भी कराया जाएगा- CM

मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य में अब एक पेड़ लगाने पर उस उपभोक्ता को पांच यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। गांव मजबूत होगा तो राज्य मजबूत होगा। अब पशुपालकों को गाय, बकरी, मुर्गी के साथ भैंस भी दिया जाएगा। इन जानवरों को इश्योरेंस भी कराया जाएगा। यदि पशु की मौत हो जाती है तो लाभुक को नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने सरकार ने सस्ते में राज्य सरकार को चावल देना बंद कर दिया, जिसके कारण झारखंड सरकार बाजार से चावल खरीद कर लाभुकों को उपलब्ध करा रही है। जल्द ही चावल के साथ एक किलो दाल भी लाभुकों को उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार अब अपना राइस मिल खोलने जा रही है। अगर कोई नौजवान खुद का राइस मिल खोलना चाहता है तो वह भी आगे आए। हमारी सरकार उसको जमीन भी उपलब्ध कराएगी। 'ग्राम गाड़ी योजना' के तहत बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।

परिवाहन मंत्री चंपाई सोरेन ने क्या कहा

अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवाहन मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पहले गांव देहात डीसी, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी नहीं जाते थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने ऐसे किया कि डीसी एसडीओ 'सरकार आपकी द्वार' के तहत खुद लाभुकों के द्वार में जाकर आवेदन ले रहे हैं। विपक्षी ने झारखंड के खनीज संपदा को लूटा है, जिसके कारण झारखंड का विकास नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें: CM Hemant Soren Kharsawan Visit: आज खरसावां आएंगे CM हेमंत सोरेन, शहर में वाहनों की रहेगी No Entry

श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि झोपड़ी व टूटे फूटे मकान में रहने वाले लोगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने अबुआ आवास योजना से जोड़ा। घर घर खुशियों के दीप जलाए। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि लाकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को ट्रेन, जहाज से झारखंड लाने का काम किया।

81 करोड़ रुपये की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन

'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तीसरे चरण में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 240 करोड़ की लागत से 90 योजनाओं का शिलान्यास किया। 81 करोड़ रुपये की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 250 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ थी। मुख्यमंत्री ने नीमडीह, इचागढ़ के लाभुकों से भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वार्ता की।

ये भी पढ़ें: Cyclone Michaung: 'मिचौंग' का झारखंड में कहर, फसलों को भारी नुकसान की आशंका; किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।