Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Howrah-Mumbai Train Accident: मृतकों के आश्रितों को रेलवे देगा ₹10 लाख अनुग्रह राशि, झारखंड सरकार ने भी किया मुआवजे का एलान

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 03:31 PM (IST)

    सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ाबाम्बो पोटोबेड़ा के समीप मंगलवार की तड़के 3.45 बजे हावड़ा-मुंबई मेल (12810) एक्सप्रेस व मालगाड़ी में हुई टक्कर में दो लो ...और पढ़ें

    घटनास्‍थल पर अफसरों से जानकारी लेते स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता।
    घटनास्‍थल पर अफसरों से जानकारी लेते स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता।

    HighLights

    1. रेल मंत्रालय ने मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है
    2. रेलवे ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये की राशि देगा
    3. मामूली रूप से घायल लोगों को रेलवे ने एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है
    4. झारखंड सरकार घायलों को 50 हजार रुपये देगी

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ाबाम्बो पोटोबेड़ा के समीप मंगलवार की तड़के 3.45 बजे हावड़ा-मुंबई मेल (12810) एक्सप्रेस व  मालगाड़ी में हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

    घटनास्‍थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वस्तुस्थिति से अवगत हुए और मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। मौके पर मंत्री चम्पाई सोरेन, विधायक दशरथ गागराई, विधायक दीपक बिरुआ व उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी पहुंचे थे।

    वहीं, रेल मंत्रालय ने मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

    दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि डेथ केस में रेलवे दस लाख रुपये और माइनर इंजरी में एक लाख रूपये की अनुग्रह राशि देता है।

    यह भी पढ़ें -

    Jharkhand Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल हादसे ने ताजा की बालासोर की खौफनाक यादें, 290 से ज्यादा लोगों ने गंवाई थी जान

    Jagran Exclusive: गहरी नींद, रात का सन्नाटा और... हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की भयावह तस्वीरें; एरियल व्यू Photos

    खबरें और भी