विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Caste Census: झारखंड में कब होगी जातिगत जनगणना? हेमंत के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Thu, 26 Dec 2024 06:00 AM (IST)

झारखंड में जल्द ही जातिगत जनगणना होगी जिससे जाति प्रमाण पत्र बनने और नौकरी पाने में मदद मिलेगी। श्रम नियोजन ...और पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो - PTI
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो - PTI

HighLights

  1. नई औद्योगिक नीति बनाने का कार्य प्रारंभ, जल्द कराएंगे जातिगत जनगणना : संजय यादव
  2. उद्योग मंत्री ने कहा, झारखंड में गरीबों का राज, इस कारण पीछे पड़ी है ईडी व सीबीआई
  3. कल्पना देवी दुर्गा का स्वरूप, जिनके कहने पर मां-बहनों ने महागठबंधन को गद्दी पर बिठाया

जागरण संवाददाता, आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां)। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं उद्योग मंत्री संजय यादव ने कहा है कि मैं नई उद्योग नीति बनाने जा रहा हूं। यहां विदेशी उद्यमी आएंगे, लोगों को रोजगार मिलेगा। झारखंड में आज गरीबों का राज है, इसलिए मुख्यमंत्री के पीछे ईडी और सीबीआइ लगी है। कल्पना सोरेन देवी दुर्गा का स्वरूप हैं जिसके कहने पर राज्य की मां बहनों ने महागठबंधन को गद्दी पर बिठाया।

उन्होंने आज केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ बाकी नहीं दे रही है, जिसके लिए सरकार कानून का सहारा लेगी। हम अपनी रॉयल्टी अवश्य लेंगे। मंत्री बुधवार को आदित्यपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मंत्री के अलावा बिहार राजद की स्टार प्रचारक सीमा कुशवाहा का स्वागत किया।

'समय-समय पर भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा...'

मंत्री संजय यादव ने कहा कि समय-समय पर भाजपा का चाल, चरित्र व चेहरा उजागर होता रहा है। जब भी कोई गरीब का बच्चा आगे बढ़ने लगता है तो उस पर झूठा आरोप लगाकर जेल में डालने का काम किया जाता है। इसका मैं भी भुक्तभोगी हूं। हमारी पार्टी गरीब शोषित के लिए संघर्ष के लिए जानी जाती है। मैं लालू का शिष्य हूं, कभी भाजपा को पसंद नहीं करूंगा। मैं जात की नहीं, जमात की राजनीति करता हूं। यही वजह है कि मैं गोड्डा से तीसरी बार जीता हूं।

उन्होंने आगे कहा, मैं सदैव गरीबों, दलितों के लिए कार्य करूंगा यह मेरा वादा है। लालू यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, राहुल गांघी और सोनिया गांधी के सिद्धांतों का आदर करता हूं। मेरा फोकस राज्य के मजदूर, किसान भाई हैं, जिनके लिए मैं अच्छी योजना बनाऊंगा, यह मेरा वादा है, जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका अक्षरसः निर्वहन करूंगा। सबों को हक दिलाऊंगा।

इधर, बुधवार की ही शाम बिष्टुपुर स्थित माइकल जान सभागार में आयोजित वार्षिक आमसभा सह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड में जल्द ही हमारी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि किसकी कितनी आबादी है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनने के साथ नौकरी में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज भी लोग नौकरी पाने के लिए अपने नाम में अपनी जाति नहीं लिखते, मैंने भी अपने बेटा-बेटी के नाम पर जाति नहीं लिखी है। कई अपने नाम के साथ गौर और गोप लगाते हैं, इससे स्पष्ट नहीं हो पाता है कि उनकी जाति क्या है लेकिन मेरा सभी से अपील है कि जो लिखना हैं लिखे, लेकिन अपने नाम के साथ अपनी जाति जरूर लिखें।

उद्योग और उद्यमियों के लिए बनाएं विकासोन्मुख रोडमैप

श्रम सह उद्योग मंत्री ने बुधवार की ही सुबह सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में बीते एक वर्ष में विभाग द्वारा किए गए कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। स्पष्ट आदेश दिया कि नए उद्योग लगाने, निवेशकों को आमंत्रित करने से लेकर संचालित उद्योगों के लिए विकासोन्मुख रोडमैप तैयार करें। नए उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन सहित सभी इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार देने को तैयार हैं। जिले व राज्य का विकास किस तरह से होगा, इसके लिए लिखित में सुझाव दें।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड से नौकरी के लिए पलायन कर रहे मजदूरों को रोंके। झारखंड सरकार के श्रम सह उद्योग मंत्री संजय यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 जनवरी 2025 तक कंपनियों का सेफ्टी आडिट पूरा करें। वे इसी तारीख को फिर जमशेदपुर आकर इसकी समीक्षा करेंगे।

रघुवर के आने से नहीं होगा असर

रघुवर दास के झारखंड की राजनीति में वापसी के सवाल पर श्रम मंत्री ने कहा कि उनकी वापसी से कोई असर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत है तो हिम्मत है। उनके नेतृत्व में इंडी गठबंधन बेहतर काम कर रही है और विकास के सभी काम किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।