Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: झामुमो नेता बाबू दास पर तीसरी बार हमला, अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 01:26 AM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और व्यवसायी बाबू दास पर तीसरी बार हमला हुआ है। अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात सतवाहिनी-सांपड़ा मार्ग पर एक होट ...और पढ़ें

    झामुमो नेता पर फायरिंग से हड़कंप। ( सांकेतिक फोटो )
    झामुमो नेता पर फायरिंग से हड़कंप। ( सांकेतिक फोटो )

    HighLights

    1. घटना की जांच में जुटी आदित्यपुर पुलिस।
    2. सतवाहिनी-सांपड़ा मार्ग पर हुई है वारदात।
    3. बाबू दास को अपराधियों ने दो गोलियां मारी।

    संवाद सहयोगी, जागरण, गम्हरिया। व्यवसायी और झामुमो नेता गम्हरिया निवासी बाबू दास पर शुक्रवार की देर रात एक बार फिर से कातिलाना हमला किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सतवाहिनी- सांपड़ा मार्ग पर स्थित एक होटल के समीप अपराधियों ने बाबू दास पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद घायल बाबू दास को टीएमएच ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ टीएमएच अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि बाबू दास को दो गोलियां लगी है। इस घटना में अज्जू थापा और आनंद दुबे का नाम सामने आ रहा है। ज्ञात हो कि बाबू दास पर यह तीसरी बार जनलेवा हमला हुआ है। इससे पूर्व एमटीसी बिल्डिंग के पीछे उन पर बम से हमला हुआ था। इससे पहले उन पर फायरिंग भी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में रह रहे भारतीयों को बड़ी राहत, ट्रंप के इस आदेश पर लगी रोक; फैसला देते हुए कोर्ट ने लगाई फटकार

    यह भी पढ़ें: उद्धव के 'मर्द की औलाद' वाले चैलेंज पर डिप्टी CM शिंदे का जवाब, खाल पहनकर कोई टाइगर नहीं बन जाता