यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maiya Samman Yojana: हेमंत की मंईया सम्मान योजना पर BJP का फोकस, अर्जुन मुंडा ने बता दी पर्दे के पीछे की बात
Jharkhand Politics झारखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को चुनावी स्टंट करार दिया है। उनका कहना है कि सरकार ...और पढ़ें

HighLights
- अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री मंईया योजना को बताया चुनावी स्टंट
- भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी की बैठक में रणनीति तैयार
जागरण संवाददाता, सरायकेला। चंपई सोरेन एक संघर्षशील नेता हैं। मुख्यमंत्री बनाकर हटाना यह दर्शाता है कि यह सरकार सत्ता लोलुपता के लिए किसी के भी सम्मान का ठेस पहुंचा सकती है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है। सरकार को यह योजना जनवरी 2020 से प्रारंभ करनी चाहिए, लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य की माता-बहनों को रिझाने के उद्देश्य से सरकार यह योजना लाई गई है।
हेमंत सरकार को पांच वर्ष की रकम एक साथ सभी माता बहनों के खाते में भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के वक्त जो वादा किया था एक भी वादा को पूरा नहीं किया।
चुनाव की तैयारी के लिए हुई भाजपा की बैठक
इससे पूर्व चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी के तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे।
बैठक में मंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आवश्यक टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारी, सांगठनिक मजबूती और आम जनता के साथ संवाद की जानकारियां दीं।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में यह बैठक का आयोजन हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता अपनी ठोस पहल से भाजपा को शिखर तक पहुंचाने के लिए और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें।
खबरें और भी
संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई
बैठक में सांगठनिक मजबूती को लेकर गहन चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। बैठक को पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, गणेश महाली, रमेश हांसदा ने भी संबोधित किया।
इन सभी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार चौधरी, अभिषेक आचार्य, राजकुमार सिंह, सुमित चौधरी, बीजू दत्ता, बद्री दारोघा एवं मनोज महतो सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।