Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गांव मजबूत बनेगा तो देश सशक्त होगा' खरसावां में अर्जुन मुंडा ने भरी हुंकार; मोदी सरकार की गिनवाईं उपलब्धियां

    By Gurdeep RajEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 07:23 PM (IST)

    खरसावां में केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिटापुर व चिलकु पंचायत सचिवालय में रविवार को किया गया ...और पढ़ें

    'गांव मजबूत बनेगा तो देश सशक्त होगा' खरसावां में अर्जुन मुंडा ने भरी हुंकार
    'गांव मजबूत बनेगा तो देश सशक्त होगा' खरसावां में अर्जुन मुंडा ने भरी हुंकार

    HighLights

    1. बिटापुर व चिलकु में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत कार्यक्रम
    2. भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है।- अर्जुन मुंडा
    3. केंद्र सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है।- अर्जुन मुंडा

    संवाद सूत्र, खरसावां। केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खरसावां के बिटापुर व चिलकु पंचायत सचिवालय में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ भविष्य के कार्य योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक जिस विकसित भारत की परिकल्पना की है, उसे साकार करने में सभी देशवासियों की अहम भूमिका होगी। गांव मजबूत बनेगा तो देश सशक्त होगा और 2047 में भारत संपूर्ण विकसित कहलाएगा। कहा कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करना है।

    अर्जुन मुंडा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत का उद्देश्य ऐसे लोगों तक पहुंचना है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं और उन्हें प्रधानमंत्री की गारंटी वाली योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मिल सके। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। देश की जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

    अर्जुन मुंडा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी भी तत्परता दिखाये। उन्होंने डीडीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को खेती के लिए केसीसी मिले, यह सुनिश्चित करे। केसीसी ऋण समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही है। इसे दूर करने की आवश्यकता है।

    खबरें और भी

    केंद्र सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। मोदी सरकार खेत से लेकर बाजार तक किसानों व कृषि सहकारी समितियों को मजबूत बना रही है। एक जिला-एक उत्पाद के तहत हर जिला के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ साथ महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पीएम ड्रोन दीदी योजना के तहत देश में एसएचजी की 15 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में कैंप लगा कर आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनाने की अपील की, ताकि बीमारी के समय गांव के लोगों का उपचार हो सके।

    नौ साल में केंद्र से झारखंड को मिले 3.31 लाख करोड़ का फंड

    उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पिछले नौ साल में झारखंड को अलग-अलग विभागों से 3.31 लाख करोड़ का फंड दिया, जो कि 2004-14 के दौरान मिले फंड का 3.7 गुना अधिक है। झारखंड के 26 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 5,900 करोड़ का लाभ मिल चुका है।

    36 लाख महिलाओं को पीएम उज्ज्वाला योजना से जोड़ा जा चुका है। झारखंड में 2,256 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया गया। राजखरसावां समेत 57 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना पर काम होगा। इसके अलावे कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम स्थल पर लोगों से संवाद भी किया। साथ ही विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

    ये भी पढ़ें: लुभा रहा चतरा का बलबल गर्म जलकुंड, मकर संक्रांति पर उमड़ती है भीड़; यहां नहाने से चर्म रोग ठीक होने की मान्यता

    ये भी पढ़ें: Dhanbad News: ब्लास्टिंग के बाद अचानक बस्ती में जा गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे स्थानीय; उग्र भीड़ ने अधिकारियों को बंधक बना पीटा