Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हर मोर्चे पर विफल हेमंत सोरेन सरकार'; अर्जुन मुंडा ने भरी हुंकार, जनता को छलने का आरोप लगाकर CM पर बोला हमला

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 07:22 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल है यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विका ...और पढ़ें

    Arjun Munda: अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बोला हमला।
    Arjun Munda: अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बोला हमला।

    HighLights

    1. बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की बैठक
    2. मुंडा ने कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की

    संवाद सूत्र, खरसावां। भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में भाजपा शक्ति केंद्र के सदस्यों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।

    इस दौरान मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सदस्यता अभियान तेज करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

    विकास की गति बढ़नी चाहिए थी : मुंडा

    उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य में विकास की गति बढ़नी चाहिए थी, वैसे पिछले कुछ वर्षों से नहीं दिख रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने हमेशा राज्य के विकास की बातों को, राज्य की प्राथमिकताओं को और राज्य की जनता की आवश्यकता को दरकिनार करने का कार्य किया है।

    जनता सबक सिखाएगी : अर्जुन

    खरसावां विस क्षेत्र में भी विकास की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।

    इस राज्य के तमाम जनता चाहे वह युवा हों, चाहे महिला हों, चाहे आदिवासी हों, चाहे दलित हों, चाहे सामान्य लोग सबको सरकार ने छलने का काम किया है।

    अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा। बैठक में मुख्य रुप से मीरा मुंडा, उदय सिंहदेव, जटाशंकर पांडेय, मंजु बोदरा, रामनाथ महतो, विजय महतो, सिद्धेश्वर जोंको समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    खबरें और भी