Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में टाटा से चक्रधरपुर जा रही बस कुचाई के अरुवां चौक पर पलटी, 20 लोग हुए घायल

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 11:08 PM (IST)

    खरसावां-कुचाई मार्ग पर अरुवां चौक के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 20 यात्री घायल हो गए। एक स्कूली बच्ची को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होक ...और पढ़ें

    टाटा से चक्रधरपुर जा रही बस कुचाई के अरुवां चौक पर पलटी। (जागरण)
    टाटा से चक्रधरपुर जा रही बस कुचाई के अरुवां चौक पर पलटी। (जागरण)

    HighLights

    1. खरसावां-कुचाई मार्ग पर बस दुर्घटना |
    2. दुर्घटना में 20 यात्री घायल |
    3. गंभीर रूप से घायल रेफर |

    संवाद सूत्र, खरसावां। टाटा से खरसावां-कुचाई होते चक्रधरपुर जाने वाली ‘आशीष’ बस खरसावां-कुचाई मार्ग पर अरुवां चौक के पास अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

    घटना गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि अरुवां चौक के पास एक स्कूली बच्ची पगडंडी के रास्ते सीधे सड़क पर चढ़ गयी।

    इस दौरान स्कूली बच्ची को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट कर झाड़ियों के बीच फंस गयी। इस दुर्घटना में 20 यात्री घायल हो गये, जिसमें एक यात्री को गंभीर चोट लगी है।

    दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल चक्रधरपुर के इटोर गांव की खुद कुमारी (31) को बेहतर इलाज के लिये रेफर किया गया। इसके पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कुचाई के सीएचसी व कल्याण अस्पताल पहुंचाया गया।

    अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम व थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल जाना।

    सड़क दुर्घटना में ये हुए घायल

    1. सुनीता सोय (16) : केरकेट्टा (कुचाई)
    2. सोना देवी (65) : ललिता (चक्रधरपुर)
    3. रवि शेखर सोय (32) : सोनुवा
    4. गिता मुंडा (27) : कुचाई
    5. पिंकी मुंडा (14) : कुचाई
    6. संजना गागराई (18) : चक्रधरपुर
    7. मीना गागराई (37) : चक्रधरपुर
    8. अहिल्या महतो (22) : बाघमारा (चक्रधरपुर)
    9. जगन्नाथ सोय (30) : डिबारडीह (कुचाई)
    10. रांधाई तियु (60) : कोल्हान रेगाडीह (कुचाई)
    11. राई देवी (60) : तोडांगडीह (कुचाई)
    12. लक्ष्मी चित्रकार (21) : जुगीडीह (कुचाई)
    13. यशोदा कुमारी (22) : रुगुडीह (कुचाई)
    14. संजु माहली (31) : सीमला (खरसावां)
    15. सोमवारी तामसोय (30) : बिदरी (कुचाई)
    16. रमेश तामसोय (35) : बिदरी (कुचाई)
    17. साइना गोप (40) : रुचाव (कुचाई)
    18. जेमा डांगिल (30) : बुरु नलिता (चक्रधरपुर)
    19. सोनाली गुंदुवा (45) : कोल्हान रेगाडीह (कुचाई)
    20. खुद कुमारी (50) : ईटोर (चक्रधरपुर)