Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: सरायकेला में घूस लेते रंगे हाथ महिला लिपिक गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे बिछाया था जाल

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 03:15 PM (IST)

    झारखंड के सरायकेला में महिला लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने गुरुवार को एलआरडीसी कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी को ...और पढ़ें

    महिला लिपिक को गाड़ी में बैठती एसीबी की टीम। फोटो- जागरण
    महिला लिपिक को गाड़ी में बैठती एसीबी की टीम। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. छापामारी के दौरान LRDC कार्यालय में मचा हड़कंप
    2. पूरे मामले से एसीबी ने जिला पुलिस को रखा था दूर ही
    3. गिरफ्तार करने के बाद लिपिक को जमशेदपुर ले गई

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला में एलआरडीसी कार्यालय में प्रधान लिपिक के प्रभार में कार्यरत महिला कर्मचारी स्वागता नंदा को एसीबी की टीम ने गुरुवार दोपहर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ जमशेदपुर ले गई है। महिला प्रधान लिपिक स्वागता नंदा ने सिंह सोय नामक व्यक्ति के म्यूटेशन फाइल बढ़ाने के काम के एवज में 8 हज़ार की मांगी थी, इसके बाद मामला एसीबी के पास पहुंचा।

    छापामारी के दौरान LRDC कार्यालय में मचा हड़कंप

    एसीबी के रंग लगे नोट के जाल में महिला फस गई। गिरफ्तारी अभियान में एसीपी डीसीपी सुनील चौधरी महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद थे। छापामारी के दौरान एलआरडीसी कार्यालय में हड़कंप मच गया।

    इस पूरे मामले से एसीबी ने जिला पुलिस को दूर ही रखा था। म्यूटेशन की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर लिपिक द्वारा शिकायतकर्ता को कई दिनों से दौड़ा जा रहा था। जब शिकायतकर्ता परेशान हो गया तो लिपिक ने उस रूपों की मांग की।

    शिकायतकर्ता ने लिपि से क्या कहा

    शिकायतकर्ता ने लिपि को कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो लिपिक न सीधे काम नहीं करने के लिए उसे कह दिया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत किसी भी से की इसके एसीपी द्वारा दिए गए रंग लगे नोट को जाकर शिकायतकर्ता ने लिपिक को दे दिया, जैसे ही लिपिक ने उसे नोट को पकड़ा पहले से ताक लगाए बैठे एसीबी की टीम ने महिला लिपिक को दबोच लिया और उसे अपने साथ जमशेदपुर ले गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Palamu News: पलामू में उग्रवादियों का तांडव, विधायक के भाई के तीन वाहनों को फूंका; सामने आई ये बड़ी वजह

    NIA Raid in Jharkhand: झारखंड में NIA की ताबड़तोड़ छापामारी, इस वजह से पहुंची देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी