Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोविंदपुर में भक्ति की पराकाष्ठा: पीठ पर लोहे का हुक फंसाकर भोक्ता ने खींची बैलगाड़ी, छऊ नृत्य ने मोहा मन

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 02:28 AM (GMT+05:30)

    राजनगर के गोविंदपुर गांव में पहला बैशाख सतु कुंडा पर वीर शहीद डिबा किशुन मेमोरियल ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। ...और पढ़ें

    गोविंदपुर में भक्ति की पराकाष्ठा

    गोविंदपुर में भक्ति की पराकाष्ठा

    HighLights

    1. पहला बैशाख सतु कुंडा पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

    2. भक्तों ने पीठ पर हुक लगाकर बैलगाड़ी खींची, जीभ छेदी।

    3. पारंपरिक छऊ नृत्य और डांस प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

    संवाद सूत्र, राजनगर। प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पहला बैशाख सतु कुंडा के शुभ अवसर पर वीर शहीद डिबा किशुन मेमोरियल की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। 

    कार्यक्रम के दौरान रजनी फोडा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। रजनी फोड़ा कर देवी-देवताओं की पूजा की गई। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ जुलुस निकला। जिससे पूरे गांव में उत्सव सा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए शरीर में लोहे के हुक लगाकर बैलगाड़ी खींची। 

    जीभ में लोहे की पतली छड़ से छेद कर भक्ती दिखाई

    वहीं कुछ भक्तों ने जीभ में लोहे की पतली छड़ से छेद कर अपनी भक्ति और हठधर्मिता का प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग इन दृश्यों को देख आश्चर्य में दांतो तले ऊंगली दबा उठे। वहीं कइयों ने इसे श्रद्धा के साथ देखा। दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम होते-होते माहौल सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गया। 

    गुरुवार रात्रि में पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार की रात डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। 

    खबरें और भी

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपरा और संस्कृति को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।