Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से झारखंड के लोग कितने खुश? पढ़ें जनता की प्रतिक्रिया

    By Gurdeep Raj Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 02:32 PM (IST)

    ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद एक ओर राज्य में आदिवासी मूलवासियों में जहां भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं अब राज्य में झामुमो की सत ...और पढ़ें

    Champai Soren: चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से झारखंड के लोग कितने खुश? पढ़ें जनता की प्रतिक्रिया
    Champai Soren: चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से झारखंड के लोग कितने खुश? पढ़ें जनता की प्रतिक्रिया

    संवाद सूत्र, राजनगर। ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद एक ओर राज्य में आदिवासी मूलवासियों में जहां भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं, अब राज्य में झामुमो की सत्ता बरकरार रह जाने से राहत और खुशी भी है। खासकर कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष व आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने अब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।

    इससे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की जनता में अंदर से ख़ुशी की लहर है। हालांकि, खुलकर आतिशबाजी के साथ खुशियां तो नहीं मना पा रहे, लेकिन अपने क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता को मुख्यमंत्री बनते देख गर्व महसूस कर रहे हैं। चंपई सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र में गरीबों के मसीहा भी कहे जाते है। चंपई की शख्सियत ऐसे है कि बच्चा -बच्चा उनसे वाकिफ है। हर किसी के दुःख-दर्द के साथी बनकर हमेशा खड़े रहते हैं। वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।

    लोगों ने क्या कहा

    आज मेरे वोट कीमत मुझे मिल गई। चंपई दा को मुख्यमंत्री बनते देख बहुत खुशी हो रही है, बयां नहीं कर सकता, लेकिन भाजपा ने साजिश रच कर ईडी के माध्यम से हेमंत सरकार को गिराने करने की साजिश रची। महागठबंधन की चट्टानी एकता के आगे विफल हुई।- हीरालाल सतपथी, चंपई के करीबी

    चंपई सोरेन राज्य के सबसे अनुभवी नेता हैं। वे सदा जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरी करेगी और राज्य की विकास की गति को आगे बढ़ाएगी। हेमंत को ईडी से गिरफ्तार करवा भाजपा ने राज्य में सत्ता हासिल करने की कोशिश में है।- मोतीलाल गौड़, सांसद प्रतिनिधि

    खबरें और भी

    चंपई सोरेन को राज्य का नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई। झामुमो में तो एक तरफ खुशी भी हैं और एक तरफ गम भी है। चंपई सोरेन एक जन नेता हैं। गरीबों के मसीहा हैं। क्षेत्रवासियों को उनसे काफी सारी उम्मीदें हैं। क्षेत्रवासियों को गांव देहातों में सड़के बनने की उम्मीद हैं।- रामजीत उर्फ लालू हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष झामुमो

    गरीबों के मसीहा चम्पाई सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बहुत बधाई। चम्पाई के सीएम बनने से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र ही नहीं समूचे राज्य में विकास का कीर्तमान स्थापित होगा। ईडी की कार्रवाई भाजपा की साजिश है। भाजपा के चाल चरित्र जनता समझ चुकी है। अब कोल्हान टाइगर के हाथों क्षेत्र के विकास होगा।- करमु पान

    हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चम्पाई सोरेन के सीएम बनने पर बहुत ख़ुशी है। मगर उतना ही गम भी है। हेमंत सोरेन को भाजपा की साजिश से ईडी ने गिरफ्तार किया। झामुमो ने आदिवासी मूलवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप काम किया और आगे भी इस काम को चम्पई सोरेन बढ़ाएंगे।- सूर्य मुर्मू

    चपंई सोरेन आंदोलनकारी और गरीबों के मसीहा हैं। वे सबको साथ लेकर चलते हैं। उनके सीएम बनने से बहुत ख़ुशी है। आदिवासी सीएम हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देख भाजपा डर गई। इसलिए उनके पीछे ईडी को लगा दिया। अंततः हेमंत गिरफ्तार हुए, लेकिन भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया।- जीतमोहन मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren News: पहली बार सोरेन परिवार से छिनी मुख्यमंत्री की कुर्सी, जानिए अचानक कैसे बदली झारखंड की सियासत

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस-RJD कोटे से दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ