Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड: स्कूल की स्मार्ट क्लास में चला अश्लील वीडियो, ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को हटाने की उठाई मांग

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 06:57 PM (IST)

    सरायकेला के खरसावां स्थित पदमपुर स्कूल की स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड पर छात्रों द्वारा अश्लील वीडियो चलाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने विर ...और पढ़ें

    जांच करने पहंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी। फोटो जागरण

    जांच करने पहंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पदमपुर स्कूल स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड पर अश्लील वीडियो चला।

    2. दो छात्रों ने अपने मोबाइल से डिजिटल बोर्ड पर वीडियो चलाया।

    3. ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग।

    संवाद सूत्र, खरसावां। सरायकेला जिले में खरसावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पदमपुर के स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड पर स्कूली बच्चों को अश्लील गाना देखते हुए वायरल वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

    वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कैलाश मिश्रा भी विद्यालय पहुंचे।

    आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत करते हुए समझाया और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। जांच के दौरान डीईओ ने विद्यालय के कार्यालय, स्मार्ट क्लास और संबंधित विद्यार्थियों से पूछताछ की।

    छात्रों की भूमिका आई सामने 

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिक्षकों अथवा प्रभारी प्राचार्य की वीडियो चलाने में प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है। जांच में यह बात सामने आई कि विद्यालय के दो छात्र मोबाइल लेकर आए थे। उन्होंने ही डिजिटल बोर्ड पर अश्लील गाने का वीडियो चला दिया।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में स्कूल के क्लर्क को शोकॉज नोटिस दिया गया हैॉ, जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी। स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड पर कैसे अश्लील वीडियो चला के सवाल पर डीईओ कैलाश मिश्रा ने कहा कि घटना के समय स्कूल के दो शिक्षक अवकाश पर थे तथा क्लर्क कुछ देर के लिए दूसरे कमरे में चले गए थे।

    इसी दौरान विद्यालय के दो छात्र, जो अपने साथ मोबाइल लेकर स्कूल आए थे, उन्होंने अश्लील गाना स्मार्ट क्लास के डिजिटल बोर्ड पर चल दिया।

    इस लापरवाही को देखते हुए क्लर्क को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभारी प्राचार्य के स्थानांतरण की मांग की।

    छात्रों को अकेला क्यों छोड़ा?

    ग्रामीणों का कहना था कि यदि स्मार्ट क्लास में शिक्षक या जिम्मेदार कर्मी मौजूद नहीं थे, तो विद्यार्थियों को अकेला क्यों छोड़ा गया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

    मामले की सूचना मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। वहीं शिक्षा विभाग ने मामले की जांच जारी रहने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

    यह भी पढ़ें- दूसरे राज्यों से झारखंड मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर, पांच अगस्त के बाद फॉर्म-8 से स्थानांतरण