यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Road Accident: सरायकेला में वाहन की चपेट में आए जीजा-साला, दोनों की मौके पर हुई मौत; मचा कोहराम
Saraikela Road Accident झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना हो गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हैं जिनका अस्पत ...और पढ़ें

HighLights
- चौका कांड्रा सड़क मार्ग पर तुलाग्राम मोड़ की घटना
- घटना की सूचना मिलते ही पहुंची चौका थाना पुलिस
- एक ही बाइक पर आदित्यपुर के बेलडीह बस्ती जा रहे
संवाद सहयोगी, चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा सड़क मार्ग पर तुलाग्राम मोड़ के पास अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है।
मृतक की पहचान आदित्यपुर बेलडीह निवासी कुश सिंह मुंडा व सरायकेला के नारायणपुर निवासी बिदेशी सिंह मुंडा के रूप में हुई। वहीं चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग निवासी रमेश सिंह मुंडा घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रमेश सिंह मुंडा के मामा का बेटा बिदेशी सिंह मुंडा एवं बिदेशी सिंह मुंडा के बहनोई कुश सिंह मुंडा चौका के दिरलौंग गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर के बेलडीह बस्ती जा रहे थे।
इसी दौरान तुलाग्राम मोड़ में बनी स्पीड ब्रेकर के सामने अज्ञात ट्रेलर ने चपेट में लिया, जिससे जीजा व साला को अज्ञात ट्रेलर ने बुरी तरह कुचल दिया।ट्रेलर ने बाइक सवार पर सवार तीनों को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
वहीं, बाइक के पीछे बैठे रमेश सिंह मुंडा बाहर फेंका गया। घटना की सूचना पर चौका थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक रमेश सिंह मुंडा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें-
Jamtara Road Accident: जामताड़ा में स्कूटी सवार दंपती को हाइवा ने रौंदा, महिला का सिर धड़ से अलग