Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायकेला: आंधी-बारिश के बाद उमस से जनजीवन बेहाल, बिजली कटी  तो गहराया पानी का संकट

    Updated: Mon, 18 May 2026 03:18 PM (IST)

    राजनगर में आंधी-बारिश के बाद बढ़ी उमस और लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. आंधी-बारिश के बाद उमस से बढ़ी परेशानी।

    2. लगातार बिजली कटौती से पेयजल संकट गहराया।

    3. राजनगर में स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल असर।

    संवाद सूत्र, राजनगर। जिले में पिछले कई दिनों से शाम को तेज आंधी के साथ हुईं बारिश का प्रभाव अब जन जीवन पर असर पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पढ़ रहा है। ऊपर से लगातार हो रही बिजली कटौती ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। 

    दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती का असर अब पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। कई इलाकों में मोटर और जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। 

    उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल

    भीषण गर्मी और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग बिजली व्यवस्था में सुधार और नियमित जलापूर्ति की मांग कर रहे हैं। 

    यदि समय रहते बिजली आपूर्ति और पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। राजनगर प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले कई दिनों से शाम को हो रही आंधी व बारिश के चलते नियमित बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

    खबरें और भी

    उमस भरी गर्मी जिंदगी बेहाल हो गया है। इससे लोगों का स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति का कोई ठिकाना नहीं है। जब तब फॉल्ट हो जाता है, जिसे सुधरने काफ़ी समय लगता है। गर्मी में नियमित बिजली आपूर्ति होना चाहिए।- पिंटू राउत, समाजसेवी

    गर्मी में बिजली और पेयजल का संकट आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसमें सुधार होना चाहिए। कहीं भी बिजली आपूर्ति में बाधा आती है, तो जल्द निदान होना चाहिए।- चतुर हेंब्रम, ग्रामीण