विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: '...ED से क्यों भाग रहे हैं सीएम साहब', बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर कसा तंज

By Gurdeep RajEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 09 Oct 2023 08:03 PM (IST)

झारखंड के खरसावां स्थित डाक बंग्ला मैदान में भाजपा द्वारा संकल्प रैली आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ...और पढ़ें

'...ED से क्यों भाग रहे हैं सीएम साहब', बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर कसा तंज
'...ED से क्यों भाग रहे हैं सीएम साहब', बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर कसा तंज

HighLights

  1. राज्य में अवैध रूप से बालू का कारोबार चल रहा- बाबूलाल
  2. राज्य की सरकार विकास को प्रभावित कर रही - मीरा मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां। खरसावां के डाक बंग्ला मैदान में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता को छलने का काम किया। भ्रष्ट और अक्षम राजनीतिक नेतृत्व के कारण झारखंड के हालात बिगड़े हुए हैं।

खनन संपदाओं की लूट, मां-बहनों में असुरक्षा की भावना, बिगड़ी कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था हेमंत सोरेन के नाकामियों को दर्शा रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी का समन जारी होते ही तरह-तरह का बहाना बनाकर यहां-वहां भागते फिर रहे हैं। अगर वे गलत नहीं है, तो इडी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं? उनका अगला ठिकाना होटवार जेल है।

गरीबों की हकमारी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र दिल्ली से गरीबों के लिए पैसा और अनाज भेज रही है, लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री और अधिकारीगण कमीशनखोरी करके गरीबों का हक भी गबन कर ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी गरीबों की हकमारी बर्दाश्त नहीं करेगी।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयामों को छू रहा है। इसीलिए पैसों की राजनीति करने वाली कुछ भ्रष्ट पारिवारिक पार्टियां मोदी जी को रोकने के लिए एकजुट हो रही हैं। उन्होंने लोगों से 2024 के लोस व विस चुनाव में जीत दिलाने की अपील की।

राज्य में चरम पर भ्रष्टाचार: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित करने का 'संकल्प' लेता है। सरकार व प्रशासन के सह पर राज्य में अवैध रूप से बालू का कारोबार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले झारखंड में बड़े बड़े व्यापारी निवेश करने आते थे, लेकिन अब व्याप्त भ्रष्टाचार और बिचौलियों के चलते राज्य में कोई व्यापारी निवेश के लिए नहीं आना चाहते हैं।

विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार हाबी: मीरा मुंडा

भाजपा की महिला नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जन कल्याणकारी कार्य करने में जुटी हुई है, वहीं राज्य की सरकार विकास को प्रभावित कर रही है। विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार हाबी है। दस साल पहले तक तसर सुत कताई-बुनाई के जरीये खरसावां-कुचाई के गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार मिलता था।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सीएम ने घोषणा किया था कि खरसावां गोली कांड के शहीदों के आश्रितों को ढूंढ कर नौकरी देंगे। शहीद पार्क को विकसित करेंगे, परंतु अन्य घोषणाओं की तरह सीएम की यह घोषणा भी हवा-हवाई साबित हुई।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झामुमो की सरकार ने लोक लुभावनी वादों के सहारे राज्य की जनता को ठगने का काम किया। जनता से किये वायदों को पूरा करने में नाकाम रही।

कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। प्रधान पासिंग गुंदुवा, युवा नेता मो दबंग व भारती जोंको के नेतृत्व में बडी संख्या में समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। इन्हें बाबूलाल मारंडी ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला नेत्री मीरा मुंडा, जिला प्रभारी जेबी तुबिद, पूर्व विधायक मंगल सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ranchi: जातीय गणना पर BJP की मुश्किल बढ़ाएगी आजसू, सुदेश महतो ने पार्टी महाधिवेशन में प्रमुखता से उठाया मुद्दा

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड ऊर्जा संचरण पर लगाया अनियमितता का आरोप, हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर दी ये मांग

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद जाति जनगणना को लेकर झारखंड में सुगबुगाहट तेज, हेमंत सोरेन बोले- यह हमारी पुरानी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।