सरायकेला में 9 महीने से नहीं मिला NHM कर्मियों को वेतन, 11 जुलाई से काम का बहिष्कार करने की चेतावनी
सरायकेला में एनएचएम कर्मियों, डॉक्टरों और सहियाओं का 6-9 महीने का मानदेय बकाया है, जिससे उनके परिवार चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। ...और पढ़ें
-1783084253102_m.webp)
नौ माह से एनएचएम कर्मियों ने नहीं मिला मानदेय
HighLights
एनएचएम कर्मियों का 6-9 माह का मानदेय बकाया।
उपायुक्त से मिलकर भुगतान की मांग की।
10 जुलाई तक भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, सरायकेला। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात एनएचएम कर्मियों, आरबीएसके डॉक्टर, सीएचओ, एएनएम और सभी सहियाओं का मानदेय व प्रोत्साहन राशि पिछले 6 से 9 महीनों से बकाया है।
शुक्रवार को 100 से अधिक कर्मियों ने उपायुक्त नितिश कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके पास रखा। उपायुक्त ने कर्मचारियों को बताया कि इ हस्ताक्षर अपडेट नहीं होने के कारण वेतन करने में परेशानी हो रही है। सोमवार तक संभवता मानदेय की राशि दे दी जाएगी।
वेतन न मिलने से परिवार चलाना प्रभावित
कर्मियों ने बताया कि भुगतान रुक जाने से परिवार चलाना, घरेलू खर्च और दवाइयों की खरीद जैसे आवश्यक व्यय प्रभावित हुए हैं, बावजूद इसके सभी कर्मी सेवा निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी जारी रखे हुए हैं। लेकिन अब इस परिस्थिति में काम करना मुश्किल हो रहा है।
काम का बहिष्कार करने की चेतावनी
अगर 10 जुलाई तक बकाया मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो सभी एनएचएम कर्मी अपने कार्यों को विराम देते हुए अपने कार्य का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
कर्मियों का कहना है कि लगातार बकाया भुगतान के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और कई परिवारों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बार-बार प्रशासन से लिखित व मौखिक शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।