विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरसावां में बारिश में भीगी घर की दीवार गिरी, दबकर बच्ची की हुई मौत

Published: Thu, 18 Sep 2025 10:59 PM (IST)

खरसावां के गोलमायसाई में एक दर्दनाक घटना में घर की दीवार गिरने से तीन साल की बच्ची श्रद्धा नापित की ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. खरसावां दीवार गिरने से बच्ची की मौत |
  2. बारिश और नमी से कमजोर हुई दीवार |
  3. आवास योजना के तहत मिला था घर |

संवाद सूत्र, खरसावां। खरसावां के आमदा ओपी क्षेत्र के कृष्णापुर पंचायत के गोलमायसाई टोला में घर की दीवार गिरने से दबकर एक बच्ची श्रद्धा नापित (3) की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात श्रद्धा नापित अपनी मां पूजा नापित के साथ पुराने मिट्टी के घर में सोई हुई थी। इस दौरान रात को करीब एक बजे अचानक घर की दीवार गिर गई, जिससे मलवे में दब कर बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पूजा नापित को हल्की चोट लगी है।

घटना के दिन बच्ची के पिता आनंद नापित अपने एक रिश्तेदार का घर गए हुए थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे और मलवा हटा कर रात को ही बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ प्रधान माझी, आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा गोलमायसाई पहुंचे तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजवाया।

शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि बारिश व नमी के कारण मिट्टी के कच्चे मकान का निचला हिस्सा गिला हो गया था। इस कारण घर की दीवार गिर गई और हादसे में बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची के पिता आनंद नापित के नाम अबुआ आवास योजना के तहत एक आवास स्वीकृत किया गया है। आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण परिवार पुराने मिट्टी के घर में रह रहे थे। घटना के बाद पूरे गोलमायसाई गांव में शोक का माहौल है।

इधर विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, पूर्व मुखिया दशरथ सोय, चिंतामणि महतो, पंचायत सदस्य रामलाल महतो, केशवलाल महतो भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप ने परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।