Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम मोदी की जमशेदपुर रैली में आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप, पुलिस ने कई को किया नजरबंद; यह है मामला

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 10:08 PM (IST)

    PM Modis Jamshedpur Rally प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर रैली में आदिवासी सेंगेल अभियान ने अलग सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सामूहिक आत्मदाह की ...और पढ़ें

    आदिवासी सेंगेल अभियान के 11 सदस्यों ने पीएम की रैली में आत्मदाह की दी चेतावनी। (फाइल फोटो)
    आदिवासी सेंगेल अभियान के 11 सदस्यों ने पीएम की रैली में आत्मदाह की दी चेतावनी। (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, राजनगर। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आदिवासी सेंगेल अभियान ने जमशेदपुर की धरती से आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड कॉलम की घोषणा करने की मांग की है।

    संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पीएम मोदी द्वारा अलग सरना धर्म कोड कॉलम की घोषणा नहीं की जाती है तो, आदिवासी सेंगेल अभियान के 11 सदस्य जमशेदपुर के करनडीह दिशोम जाहेरगढ़ में रविवार को दोपहर दो बजे सामूहिक आत्मदाह करेंगे।

    सगठन के सदस्यों को नजरबंद कर रही पुलिस

    इस चेतावनी के बाद से सदस्यों को आत्मदाह से रोकने के लिए पुलिस खोज-खोजकर नजरबंद कर रही है। शनिवार को उन ग्यारह सदस्यों में शामिल आदिवासी सेंगेल अभियान के सुगनाथ हेंब्रम को राजनगर के रोला स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर थाना में नजरबंद कर दिया है। साथ ही एक अन्य साथी फागु मुर्मू की तालाश में छापामारी कर रही है।

    नजरबंद किए गए सदस्य ने क्या कहा?

    हिरासत में लिए जाने से पूर्व प्रेस बयान जारी कर सुगनाथ हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का घ्यान को आकृष्ट करने के लिए कई आंदोलन किए।

    खबरें और भी

    30 जून 2022 को दिल्ली जंतर मंतर में, 20 सितंबर 2022 भुवनेश्वर ओ़डिशा में, 18 अक्टूबर 2022 रांची गांधी मैदान में, 4 नवंबर 2022 गुवाहाटी असम में, 30 जून 2023 कोलकाता में, 25 नवंबर 2023 गांधी मैदान पटना में आंदोलन किया। जिसमें रेल रोको, चक्का जाम आंदोलन किया गया।

    इसके बावजूद भारत के 15 करोड़ आदिवासियों को सरना धर्म कोड न देकर आदिवासियों को निराश किया है। इस लिए हमने आत्मदाह जैसे कदम उठाने का निर्णय लिया है।

    इन 11 सदस्यों को नजरबंद करने जुटी पुलिस

    1. सोनाराम सोरेन, ग्राम -करानडीह, थाना -सुंदरनगर
    2. सुगनाथ हेंम्ब्रोम, ग्राम -रोला, थाना- राजनगर
    3. आम्पा हेंम्ब्रोम, ग्राम- कुलुडीह, थाना -गम्हरिया
    4. जूनियर मुर्मू ग्राम- मतलाडीह, थाना- बागबेड़ा
    5. फागू मुर्मू ग्राम बिजाडीह, थाना- राजनगर
    6. कालीपद टुडू ग्राम पुरियारा -थाना नीमड़ीह
    7. प्रेमशिला मुर्मू ग्राम -रागोई, थाना सोनवा
    8. जोबारानी बास्के ग्राम- बिरसानगर, थाना बिरसानगर
    9. सनत बास्के ग्राम -गोबरागोडा , थाना- पोटका
    10. मुनीराम हेंम्ब्रोम ग्राम- गिदीझोपड़ी, थाना-बागबेड़ा
    11. चंद्र मोहन मार्डी ग्राम - पेटेरवार, थाना -बोकारो शामिल हैं।

    पुलिस द्वारा शनिवार शाम तक इनमें से अधिकांश सदस्यों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नजरबंद करने की सूचना है। वहीं, पुलिस ने आत्मदाह के लिए चिन्हित स्थल करनडीह दिशोम जाहेर गाढ़ को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: PM Modi Jharkhand Visit: 15 सितंबर को झारखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनाव से ठीक पहले तोहफों की लगाएंगे झड़ी

    PMAY-Grameen: झारखंड के लाभार्थियों को इस दिन पहली किस्त जारी करेंगे PM Modi, चुनाव से ठीक पहले केंद्र का बड़ा तोहफा