Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी पर हुए अत्‍याचार का ससुर ने लिया बदला, कुल्‍हाड़ी से मार-मारकर दामाद को दी मौत, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 10:26 AM (IST)

    कुआरमुंडा ब्लाॅक के जलंगबिरा पंचायत के बरटोली में रहने वाले संतोष सोय की बेटी सुशीला सुरीन की शादी जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी जोलेन स ...और पढ़ें

    पति को बचाने के दौरान जख्मी सुशीला पुलिस के साथ।
    पति को बचाने के दौरान जख्मी सुशीला पुलिस के साथ।

    HighLights

    1. शराब के नशे में घर जमाई करता था बेटी के साथ मारपीट।
    2. ससुर संतोष सोय रोज-रोज के इस झगड़े से तंग आ गया था।
    3. उसने दामाद को मारकर बेटी पर हुए अत्‍याचार का बदला लिया।

    जासं, सिमडेगा। कुआरमुंडा ब्लाॅक के जलंगबिरा पंचायत के बरटोली में बेटी से मारपीट करने पर ससुर ने दामाद को कुल्हाड़ी से काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। झारखंड के सिमडेगा जिला जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी मृतक शादी करने के बाद ससुराल में घर जमाई था। उनका एक बेटा भी है।

    दामाद को मारकर ससुर ने किया सरेंडर

    मारपीट से तंग आकर ससुर ने उसकी हत्या कर दी एवं थाने में आत्मसमर्पण किया। बीच-बचाव में बेटी को भी गंभीर चोट लगी है।

    सूचना मिलने पर साइंटिफिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। जलंगबिरा निवासी संतोष सोय की बेटी सुशीला सुरीन की शादी नुआगांव में  हुई थी।

    शराब के नशे में पत्‍नी संग करता था मारपीट

    ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह मायके चली आई। फिर उसकी शादी झारखंड के सिमडेगा जिला जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी जोलेन सोरेन के साथ हुई थी। वह ससुराल में घर दामाद के रूप में रह रहा था। जोलेन भी शराब के नशे में आकर पत्नी से मारपीट करता था।

    यह भी पढ़ें: आज से हफ्ते में छह दिन पटना से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत, यात्रियों के खिले चे‍हरे, जानें पूरा टाइम टेबल

    ससुर ने काट डाला दामाद का प्राइवेट पार्ट

    इससे पहले गोड्डा से एक ऐसी ही खबर सामने आई थी, जब ससुर ने दामाद पर हमला बोला था।  घटना गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डाहुबेड़ा गांव की है।

    दामाद ससुराल में आकर किसी और लड़की के साथ इश्‍क लड़ा रहा था। इस वजह से उसका अपनी पत्‍नी के साथ रोज झगड़ा होता था।

    इससे ससुर तंग आ गया था और उसने दामाद का गुप्‍तांग ही काट दिया। हालांकि, बाद में दामाद ने धारदार हथियार से ससुर को ही मार डाला।

    यह भी पढ़ें: पैसा तिगुना कर देने वाले बाबा! मंत्र पढ़ लोगों को मालामाल बनाने का दावा, पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार