पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 10 साल तक सिमडेगा की विधायक रहीं; CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री विमला प्रधान की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने रांची में अंतिम सांस ली।
सिमडेगा की राजनीति और समाज में शोक की लहर।
संवाद सहयोगी, सिमडेगा। सिमडेगा की राजनीति को लंबे समय तक दिशा देने वाली पूर्व विधायक एवं मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार रात्रि करीब 8:40 बजे रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही सिमडेगा के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।विमला प्रधान ने 2009 में भाजपा के टिकट पर सिमडेगा विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज कर राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। वर्ष 2014 में उन्होंने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता।
वर्ष 2009 से 2019 तक वह सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रही। विधायक कार्यकाल के दौरान उन्हें झारखंड सरकार में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व संभाला। वर्ष 2017 में उन्हें उत्कृष्ट विधायक सम्मान से भी नवाजा गया।
करीब एक दशक तक विधानसभा में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व करने वाली विमला प्रधान की पहचान क्षेत्र की प्रमुख महिला जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया, लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता हमेशा बनी रही। उनके निधन की खबर से समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।
लोगों ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन और सिमडेगा के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके निधन को सिमडेगा के राजनीतिक जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत बताया जा रहा है।
पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी थी। इनके तीन पुत्र हैं, जिसमें पहले पुत्र का नाम मनीष प्रधान, दूसरे का राकेश रविकांत एवं तीसरे का नाम गुड्डू है। पहला पुत्र मनीष प्रधान न्यायपालिका में अपनी सेवा दे रहे है। वहीं दूसरे पुत्र राकेश रविकांत अपनी मां से प्रेरणा लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि झारखंड की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में स्व विमला जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
झारखंड की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में स्व विमला जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 18, 2026
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल… pic.twitter.com/dlgaIOZcX8
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।