Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमडेगा में 20 अप्रैल से शुरू होगा आईडीए इम्पैक्ट सर्वे, हाथीपांव की होगी जांच

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:00 PM (IST)

    जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी आईडीए इम्पैक्ट सर्वे पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह सर्वे 20 अप्रैल से जलडेगा और बांसजोर प्रखंड के चयनित गा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जलडेगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा में आगामी आईडीए (आइवरमेक्टिन, डायइथाइलकार्बामाज़ीन एवं एल्बेंडाजोल) इम्पैक्ट सर्वे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत बेक ने की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान सर्वे के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वे की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाने के लिए प्रायोगिक डेमो भी कराया गया, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

    जानकारी दी गई कि यह सर्वे 20 अप्रैल से प्रारंभ होकर जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड के चयनित गांवों- ढेलसेरा, कुटुंगिया, बरबेड़ा, खरवागढ़ा, हुटूटूवा, पोमिया, गिनिकेरा, सिहरजोर, उरते एवं कोलमडेगा- में संचालित किया जाएगा।

    सर्वे के तहत 20 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की लिम्फैटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) की जांच रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से की जाएगी, जिसका परिणाम मात्र 10 मिनट में उपलब्ध हो जाएगा।

    बैठक में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विकी कुमार ने सर्वे के दिशा-निर्देश, कार्यप्रणाली एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह सर्वे क्षेत्र में फाइलेरिया रोग की स्थिति का आकलन करने और भविष्य की स्वास्थ्य योजनाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    इस अवसर पर बीपीएम नमिता तिर्की, एमटीएस प्रभारी संजय एक्का, एमपीडब्लू कर्मी, एएनएम एवं सहियाएं उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए सर्वे को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह सर्वे न केवल रोग की पहचान में सहायक होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- Mica Smuggling: झारखंड से चीन तक फैला माइका तस्करी का जाल, HC में CAG की रिपोर्ट; रसूखदारों के नाम आए सामने