Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छोटे शहर लेकिन सपने बड़े... सिमडेगा की दो बेटियों का कमाल! अब एशिया में भारत के लिए खेलेंगी हॉकी

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:28 PM (IST)

    हॉकी इंडिया ने मस्कट ओमान में होने वाली महिला यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इसमें झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन हु ...और पढ़ें

    मस्कट ओमान में एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन।

    मस्कट ओमान में एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन।

    HighLights

    1. मस्कट ओमान में एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन।

    2. झारखंड के कुल छह खिलाड़ियों ने बनाई जगह।

    संवाददाता सहयोगी, सिमडेगा। झारखंड की हॉकी प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। एक बार फिर राज्य के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से देश का गौरव बढ़ाया है।

    हॉकी इंडिया ने 20 से 25 जुलाई तक मस्कट (ओमान) में आयोजित होने वाली महिला यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए 10 सदस्यीय भारतीय महिला और पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। घोषित टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

    महिला वर्ग में झारखंड की पांच खिलाड़ियों संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी, खिल्ली कुमारी और नीलम टोपनो का चयन हुआ है, जबकि पुरुष वर्ग में आशीष तनी पूर्ति भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी सिमडेगा जिले की खिलाड़ी हैं।

    हॉकी इंडिया ने यह चयन भोपाल में 4 से 18 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और पुरुष वर्ग के कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया है। चयनित महिला खिलाड़ी पहले से ही सब जूनियर राष्ट्रीय तैयारी समूह का हिस्सा रही हैं।

    हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य में हॉकी के विकास, जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और खिलाड़ियों को मिल रहे बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है।

    खबरें और भी

    हॉकी सिमडेगा, राज्य खेल विभाग के अधिकारियों ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर भारतीय महिला टीमों में झारखंड की 13 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

    आज झारखंड की 13 महिला खिलाड़ी सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर भारतीय टीमों का हिस्सा हैं। यह उपलब्धि बताती है कि झारखंड, विशेषकर सिमडेगा, अब सिर्फ हॉकी खेलने वाला जिला नहीं, बल्कि भारत के भविष्य के हॉकी सितारों को गढ़ने वाली धरती बन चुका है। अब पूरे राज्य की निगाहें इन खिलाड़ियों पर हैं, जो एशियाई मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं।