कोलेबिरा मर्डर केस: प्रेम प्रसंग में युवती को मारी गोली, रांची रिम्स ले जाने के दौरान तोड़ा दम
Scandal in love affair: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जेबा परवीन को गोली मारी, रिम्स में मौत।
आरोपी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।
संसू, कोलेबिरा/सिमडेगा। कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली गांव में शनिवार तड़के प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
रिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जेबा परवीन को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी युवक का वीडियो वायरल
हालांकि, रिम्स पहुंचने के कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद कथित तौर पर गोली चलाने वाले आरोपी युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में युवक फंदे से लटककर आत्महत्या करने जैसी बातें करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा अभी इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कोलेबिरा पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आसपास के लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।