Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीर्थयात्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:32 AM (IST)

    सिमडेगा पुलिस ने तीर्थयात्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले धीरज अग्रवाल को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टिकट और होटल बुकिंग के बह ...और पढ़ें

    धीरज अग्रवाल ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार। जागरण

    धीरज अग्रवाल ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार। जागरण

    HighLights

    1. धीरज अग्रवाल ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार।

    2. तीर्थयात्रा टिकट, होटल बुकिंग के नाम पर ठगी।

    संवाद सहयोगी, सिमडेगा। तीर्थयात्रा का टिकट और होटल बुकिंग कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज अग्रवाल (24) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के संबलपुर जिले के खेतराजपुर का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को राम जानकी मंदिर गली निवासी सौरभ कुमार बंसल ने सिमडेगा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

    शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि धीरज अग्रवाल ने तीर्थयात्रा के लिए टिकट और होटल में ठहरने की व्यवस्था कराने के नाम पर उनसे 2.61 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो टिकट उपलब्ध कराए और न ही होटल बुकिंग कराई। शिकायत के आधार पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान आरोपी के ओडिशा के बरईपाली क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर आरोपी को उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने राम जानकी मंदिर गली निवासी विमल कुमार जैन से भी तीर्थयात्रा के नाम पर 4.31 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 30/2026 पहले से दर्ज है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    खबरें और भी