यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ताला लगा देख ठसाठस सामान से भरे कमरे में अज्ञात बदमाशों ने लगा दी आग, तीन मोटरसाइकिल समेत कई चीजें जलकर खाक
झारखंड में सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवाटोली पुल के पास स्थित मकान के एक कमरे को कुछ अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस कमरे को ...और पढ़ें

संसू, कोलेबिरा (सिमडेगा)। थाना क्षेत्र के नवाटोली पुल के पास अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग,जिससे तीन मोटरसाइकिल समेत कई सामान जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों के द्वारा नेशनल हाईवे 143 के निकट नवाटोली पुल के समीप एक घर में आग लगा दी गई, जिससे बिक्री के लिए रखें कंबल समेत तीन मोटरसाइकिल व कई सामान जलकर खाक हो गए।
बुलंदशहर गए सगीर के पीठ पीछे लगा दी आग
विदित हो कि सगीर नामक व्यक्ति यूपी बुलंदशहर का रहने वाला है। वह किराए के मकान रहकर कर कंबल बेचने का कार्य करता था।
10 दिन पहले घर में अपने किराए के रूम को ताला बंद कर यूपी गया हुआ था।वहीं शुक्रवार की रात किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने की वजह से धुआं निकलने लगा।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार अक्षय कुमार के पोस्ट पर झूमे IIT ISM के छात्र, कमेंट कर कहने लगे- 'जय मां काली आइएसएम भौकाली'
मकान मालिक ने किराएदारों के साथ बुझाई आग
इधर धुंआ और जलने की गंध की वजह से मकान मालिक को पता चलने पर अन्य किराएदारों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। मकान मालिक द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।