रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी 4 मेमू ट्रेनें, बदला गया टर्मिनल
चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 26 अगस्त से 9 सितंबर तक चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव किया है।

26 अगस्त से 9 सितंबर तक टाटानगर स्टेशन के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
HighLights
चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव।
26 अगस्त से 9 सितंबर तक लागू रहेगा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों से चार प्रमुख मेमू (MEMU) ट्रेनों के टर्मिनल में किए गए अस्थायी बदलाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
अब ये ट्रेनें 26 अगस्त से 9 सितंबर तक टाटानगर स्टेशन के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
संशोधित रूट से चलने वाली ट्रेनों की सूची:
- ट्रेन संख्या 68004 (गुवा-टाटानगर मेमू): अब यह ट्रेन गुवा से टाटानगर के स्थान पर केवल आदित्यपुर तक ही जाएगी।
- ट्रेन संख्या 68019 (टाटानगर-गुवा मेमू): यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से गुवा के लिए खुलेगी।
- ट्रेन संख्या 68020 (गुवा-टाटानगर मेमू): यह ट्रेन गुवा से चलकर टाटानगर के बजाय आदित्यपुर में ही समाप्त होगी।
- ट्रेन संख्या 68009 (टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू): अब यह ट्रेन टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने जारी की एडवायजरी
चक्रधरपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) ने यात्रियों से अपील की है कि 26 अगस्त से 09 सितंबर के बीच यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का विशेष ध्यान रखें।
किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने से पूर्व संशोधित समय-सारणी और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
