आपके लिए जरूरी खबर: आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण 8 ट्रेनें रद, कई के बदले रूट
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 अगस्त तक विकास कार्यों के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। 8 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 8 अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
HighLights
यात्री यात्रा से पहले ट्रेन स्थिति अवश्य जांच लें।
ट्रेनों को शॉर्टटर्मिनेट एवं शॉर्टओरिजिनेट का निर्णय लिया है।
जासं, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 23 अगस्त तक चलने वाले विभिन्न विकास कार्यों के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के उद्देश्य से 8 ट्रेनों को रद करने तथा 8 अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट का निर्णय लिया है।
इस फैसले से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रहेंगी रद
- आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68046/68045): 19 से 23 अगस्त तक रद।
- आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू (68090/68089): 18, 21 और 23 अगस्त को रद।
- आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 23 अगस्त को रद।
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 18 से 22 अगस्त तक रद।
शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलने वाली ट्रेनें
- चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 18, 21 और 23 अगस्त को केवल महुदा स्टेशन तक ही चलेगी।
- आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 19, 20 और 22 अगस्त को आद्रा तक चलेगी।
- टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 21 और 23 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी।
- आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060): 21 और 23 अगस्त को केवल आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
- खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 19, 20 और 22 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे वेबसाइट, आधिकारिक ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
