टाटानगर-आसनसोल समेत आद्रा मंडल की 9 ट्रेनें रद, 8 शॉर्ट टर्मिनेट और 3 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी लेट
आद्रा रेल मंडल में 6 से 12 जुलाई के बीच रोलिंग ब्लॉक के कारण रेल प्रशासन ने 9 ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अतिरिक्त, 8 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिज ...और पढ़ें
-1783260849914_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
आद्रा रेल मंडल में 6-12 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक कार्य।
कुल 9 ट्रेनें रद्द, 8 शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होंगी।
तीन एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से प्रस्थान करेंगी।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 6 से 12 जुलाई के बीच रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 9 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।
इसके अलावे रेलवे ने 08 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। वहीं तीन एकसप्रेस ट्रेनें घंटो लेट से प्रस्थान करेगी।
रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
रद होने वाली ट्रेनों की सूची
8 और 11 जुलाई को ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगा ।
6, 8, 9, 10 और 12 जुलाई को ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगा।
7, 10 और 12 जुलाई को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगा ।
6 और 9 जुलाई को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगा।
6 और 9 जुलाई को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसअनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगा।

ये ट्रेनें शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी
आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055 ) 08 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा-टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगा।
टाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060 ) 07,10 और 12 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में आद्रा-आसानसोल-आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल एमईएमयू (63594/63593 ) 08,10 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी । इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।
चक्रधरपुर - गाेमो - चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115 ) 07,10 और 12 जुलाई को यह ट्रेन महुदा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन दन तिथियों में महुदा-गोमो-महुदा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।
आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060 ) 08 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल-आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।
ये ट्रेनें घंटो लेट से चलेंगी
6, 9 और 10 जुलाई को खड़गपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से हटिया के लिए रवाना होगी।
7 जुलाई को हटिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से खड़गपुर के लिए रवाना होगी।
08 और 11 जुलाई को हटिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से खड़गपुर के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से मुंबई-गुजरात जाने वाली आठ विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े, सभी में यात्रियों को अभी मिल जाएगा आरक्षित टिकट