Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाबालिग निकले 8वीं की छात्रा के साथ घिनौती वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपी, क्या होगा पुलिस का अगला कदम?

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 10:57 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद एसआईटी ने पांचों नामजद किशोर बालकों को निरुद्ध किया है। स्थ ...और पढ़ें

    एसआइटी की टीम ने पांचों को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय में किया पेश। (सांकेतिक फोटो)
    एसआइटी की टीम ने पांचों को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय में किया पेश। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. सामुहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपी निकले नाबालिग
    2. एसआइटी की टीम ने पांचों को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय में किया पेश

    संवाद सूत्र, मझगांव। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद एसआईटी ने पांचों नामजद किशोर बालकों को निरुद्ध किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने कहा कि बुधवार को जानकारी मिली की एक नाबालिग लकड़ी के साथ पांच लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है।

    पीड़ित बच्ची की माता के बयान के आधार पर स्थानीय थाने में पोक्सो एक्ट के तहत पांचों अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी। केस की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक की ओर से जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन मिंज के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था।

    केस को लेकर त्वरित जांच एवं छापामारी करते हुए इस कांड में सम्मिलित सभी नामजद नाबालिग बालकों को निरुद्ध किया गया। उपरोक्त पांचों निरुद्ध किशोर को किशोर न्यायालय में विधिवत अग्रसारित किया गया। पुलिस टीम ने 24 घंटा से ही कम समय में मामले का पर्दाफाश करते हुए सभी नामजद आरोपितों को निरुद्ध कर दिया है।

    एसआइटी की टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर राकेश रंजन मिंज, पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुण्डा, स्थानीय थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, धीरज कुमार यादव, अशोक कुमार राय, विनोद पासवान, सिद्धांत, किरीबुरु विनिता कुमारी समेत अन्य जवान शामिल थे।

    झारखंड में फिर स्पैनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात, 8वीं की छात्रा को तालाब किनारे से उठा ले गए 5 दरिंदे

    यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: खरमास ने शादियों पर लगाई रोक, अब कब बजेगी शहनाई; यहां देखें शुभ विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

    खबरें और भी