Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री ध्यान दें: 23 से 27 जून तक जम्मूतवी व बनारस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, सफर से पहले देखें नया रूट

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:09 PM (IST)

    झारखंड के बरवाडीह स्टेशन पर नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण 23 से 27 जून 2026 तक 6 लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी ग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. टाटानगर, जम्मूतवी, बनारस सहित 6 ट्रेनें डायवर्ट होंगी।

    2. यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेनों का नया रूट अवश्य देखें।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। झारखंड के बरवाडीह स्टेशन पर रेल ढांचागत विकास और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा नॉन-इंटरलोकिंग (Non-Interlocking) का कार्य किया जाना है। यह कार्य 23 जून से 27 जून 2026 तक चलेगा। 
     
    इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 6 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में परिवर्तित मार्ग (Diverted Route) से चलाने का निर्णय लिया है। 
     
    ट्रेनों का रास्ता बदले जाने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी ट्रेनों की समय-सारणी और रूट की पूरी जानकारी लेकर ही स्टेशन के लिए निकलें।
     

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों की पूरी सूची: 

    •     18101 टाटानगर - जम्मू तवी एक्सप्रेस: 24 और 26 जून को टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, गया, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) और चुनार होते हुए जम्मू तवी जाएगी। 
    •     18102 जम्मूतवी - टाटानगर एक्सप्रेस: 22 और 24 जून को जम्मू तवी स्टेशन से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, गया, गोमो, बोकारो स्टील सिटी और मुरी होते हुए टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी।
    •     18309 सम्बलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस: 24 और 26 जून को सम्बलपुर स्टेशन से रवाना होने वाली यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, गया, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और चुनार के रास्ते चलाई जाएगी।
    •     18310 जम्मूतवी - सम्बलपुर एक्सप्रेस: 21, 23 और 25 जून को जम्मू तवी से चलने वाली यह ट्रेन चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, गया, गोमो, राजाबेड़ा, बोकारो स्टील सिटी और मुरी होकर चलेगी।
    •     18523 विशाखपट्टणम - बनारस एक्सप्रेस: 24 जून को विशाखपट्टणम स्टेशन से खुलने वाली यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, गया और सोननगर होते हुए बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
    •     18524 बनारस - विशाखपट्टणम एक्सप्रेस: 25 जून को बनारस से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन सोननगर, गया, गोमो, राजाबेड़ा, बोकारो स्टील सिटी और मुरी होते हुए विशाखपट्टणम स्टेशन तक जाएगी।