Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चक्रधरपुर रेल मंडल को मिला पहला वंदे भारत एक्सप्रेस, 20 सितंबर को होगा राउरकेला से पुरी के बीच इसका ट्रायल रन

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 11:09 AM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत पहला वंदे भारत एक्सप्रेस राउरकेला से पुरी के बीच चलेगी। इसका ट्रायल रन कल कराया जाएगा। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को तैयारि ...और पढ़ें

    चक्रधरपुर रेल मंडल को मिलने जा रहा पहला वंदे भारत।
    चक्रधरपुर रेल मंडल को मिलने जा रहा पहला वंदे भारत।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस में सफ़र का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चक्रधरपुर रेल मंडल में पहला वंदे भारत एक्सप्रेस राउरकेला से पुरी के बीच चलेगी।

    रेलवे ने कर दी ट्रेन के ट्रायल रन की घोषणा

    रेलवे ने 20 सितंंबर को इस वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन करने की घोषणा की है। रेल मंडल में पहला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने की घोषणा से राउरकेला समेत पुरे चक्रधरपुर रेल मंडल में ख़ुशी की लहर है।

    इसको लेकर रेलवे ने चक्रधरपुर के अलावे संबलपुर और खुर्दा रोड के अधिकारियों को सारी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

    विशेषकर ऑपरेटिंग विभाग को यह दिशा-निर्देश दिया गया है कि वंंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के दौरान रेल पटरी खाली रहे। कोई भी व्यक्ति या पशु इस दौरान पटरी पर ना आये। इससे रेल हादसे का खतरा बन सकता है।

    ट्रेन के परिचालन की समय सारिणी भी जारी

    वंंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की समय सारिणी भी जारी कर दी गयी है। समय सारणी के मुताबिक, राउरकेला से वंंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:10 में खुलेगी।

    इसके बाद ट्रेन तेज रफ़्तार भरते हुए झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी, केरेजंगा, अंगुल, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशन में ठहरती हुई रात 9:40 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब झारखंड में पत्रकार पर हमला, नमाज पढ़ने जा रहे अनवर शरीफ को पांच युवकों ने पीट-पीटकर किया घायल

    वापसी के क्रम में यह ट्रेन पूरी से सुबह 5 बजे खुलेगी। इसके बाद आगे बढ़ते हुए खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अंगुल, केरेजंगा, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा स्टेशन में ठहरती हुई दोपहर 12:45 में राउरकेला पहुंचेगी।

    ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग

    चक्रधरपुर रेल मंडल ने इस ट्रेन के परिचालन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं रेल मंडल के यात्री इस ट्रेन के विधिवत परिचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि इस ट्रेन का विधिवत नियमित परिचालन सितंबर माह के ही अंतिम दिनों में कर दिया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कुड़मी रेल रोको आंदोलन: आजाद हिंद-दुरंतो सहित 17 ट्रेनें रद्द, छह का बदला रूट, टाटानगर नहीं आएंगी ये ट्रेनें