चक्रधरपुर के स्कूलों में सुरक्षा से खिलवाड़, 224 में से सिर्फ 20 विद्यालयों में सुरक्षित हैं तड़ित चालक
मानसून में वज्रपात के बढ़ते खतरे के बावजूद चक्रधरपुर प्रखंड के 90% सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक खराब या गायब हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में ह ...और पढ़ें

AI Generated Image.
HighLights
चक्रधरपुर के 90% स्कूलों में तड़ित चालक खराब या गायब।
मानसून में वज्रपात से छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा।
लाखों के उपकरण चोरी या रखरखाव के अभाव में बेकार।
₹1.75 लाख की लागत से लगे थे उपकरण
"बरसात का मौसम होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तड़ित चालक का सुचारु रूप से काम करना अत्यंत आवश्यक है। हमारे विद्यालय परिसर में एक तड़ित चालक लगा तो हुआ है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा लगता है कि वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। स्कूल के आसपास के इलाकों में बिजली गिरना आम बात है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए या तो इसकी तत्काल मरम्मत करनी होगी या फिर नया तड़ित चालक लगवाना होगा।
योगेंद्र मुंडरी, सहायक शिक्षक, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओटार
लगातार हो रहे वज्रपात से कई लोगों की जान जा रही है। हमारे स्कूलों में भारी लागत से तड़ित चालक लगाए गए थे, लेकिन चोरों द्वारा तार उड़ा लिए जाने के कारण आज ये सिस्टम मृत पड़े हैं। थाने में चोरी की सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे विद्यालय में 560 विद्यार्थी नामांकित हैं और रोजाना 400 से अधिक बच्चे आते हैं। अगर कोई अनहोनी हो जाए, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा? विभाग को जल्द से जल्द नए तार लगवाकर इन्हें चालू करना चाहिए।
शिवलाल महतो, अध्यक्ष, अजप्ता चक्रधरपुर सह प्रधानाध्यापक मवि, आसनतलिया