Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: सड़क किनारे चल रही युवती को ट्रैक्टर ने कुचला, चक्रधरपुर में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 01:09 PM (IST)

    चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग पर निश्चिंतपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत।

    2. अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रैक्टरों की बेलगाम रफ्तार।

    3. ग्रामीणों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी, अवैध ढुलाई रोकने की मांग।

    संवाद सूत्र, सोनुवा। एनएच 320डी के सोनुवा थाना क्षेत्र निश्चितपुर मैदान व शिशु मंदिर के सामने स्कूल जा रही एक शिक्षिका को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। घटना में निश्चिंतपर गांव शिक्षिका वंदना महतो (23) गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिसकी मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में हो गई। 

    घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है। शिक्षिका एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुवा में कार्यरत थी। शिक्षिका वंदना महतो की मौत की खबर पाकर सोमवार दोपहर करीब बारह बजे गुस्साए ग्रामीणों ने निश्चिंतपर के पास एनएच 320डी को पूरी तरह जाम कर दिया।

    जिससे सड़को पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस जाम स्थल पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने की प्रयास कर रही है। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली की खेज में लगी है। 

    स्कूल जा रही थी शिक्षिका 

    सुबह करीब नौ बजे शिक्षिका वंदना महतो घर से स्कूल जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वह सड़क किनारे पैदल चल रही थी। शिशु मंदिर के सामने पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने शिक्षिका को पीछे से रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

    जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी सोनुवा ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस में चाईबासा ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी